फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former minister asked BJP President Amit Shah to fight in election from lucknow

पूर्व मंत्री ने ठोका राजनाथ की लखनऊ सीट पर दावा, कहा- उनके रहते सूबे में कमजोर हुई भाजपा

Tue, 09 Oct 2018 05:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Oct 2018 05:50 AM IST
विज्ञापन
former minister asked BJP President Amit Shah to fight in election from lucknow

कल्याण सिंह सरकार में राज्य मंत्री रहे आईपी सिंह ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र लखनऊ की सीट पर दावा जताते हुए उनके सीएम रहते राज्य में भाजपा के कमजोर होने का आरोप लगाया है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिख कर खुद को पार्टी का तीस साल पुराना और वफादार सिपाही बताते हुए इस सीट पर अपना दावा जताया। सिंह ने पत्र में यह भी लिखा है कि गृह मंत्री होने के कारण राजनाथ सिंह किसी दूसरी सीट से भी चुनाव जीत सकते हैं।

विज्ञापन

 
बीते दो अक्टूबर को लिखे पत्र में सिंह ने कहा है कि वह तीन दशक से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। वर्ष 1993-94 में लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के महामंत्री रह चुके हैं। पूर्व और दिवंगत पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के निर्देश पर उन्हें कल्याण सिंह की सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया। वर्ष 
विज्ञापन


2001 में राजनाथ सिंह को मुख्यमंत्री बनाने के बाद राज्य में भाजपा लगातार कमजोर होती चली गई। परिस्थिति में तब बदलाव आया जब आपको (अमित शाह) को राज्य का प्रभारी और वर्तमान पीएम को वर्ष 2014 में पीएम पद का उम्मीदवार बनाया गया था। उन्होंने कहा कि इस समय लखनऊ में पूर्वांचल के लोगों की आबादी 20 लाख से अधिक है। ऐसे में कार्यकर्ता की हैसियत से इस सीट से चुनाव लडना चाहता हूं। पार्टी ने अगर मुझ पर भरोसा जताया तो मैं सौ फीसदी चुनाव जीतूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपी सिंह ने खुद को पार्टी और विचारधारा का सिपाही बताते हुए लिखा है कि वह एक कार्यकर्ता की हैसियत से इस सीट पर पार्टी का टिकट चाहते हैं। वैसे भी गृह मंत्री होने के कारण राजनाथ सिंह कहीं से भी चुनाव जीत सकते हैं। गौरतलब है कि वाजपेयी ने कई बार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था। बीते लोकसभा चुनाव में गृह मंत्री राजनाथ सिंह को इस सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed