{"_id":"6290bbdda04f075d974e39fe","slug":"former-maharashtra-home-minister-anil-deshmukh-admitted-to-icu-of-kem-hospital-in-mumbai-after-he-complained-of-chest-pain-high-bp-and-shoulder-pain","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anil Deshmukh Health: अनिल देशमुख मुंबई के केईएम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, सीने में दर्द और हाई बीपी की शिकायत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Anil Deshmukh Health: अनिल देशमुख मुंबई के केईएम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, सीने में दर्द और हाई बीपी की शिकायत
Fri, 27 May 2022 06:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 27 May 2022 06:01 PM IST
सार
देशमुख फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। पूर्व मंत्री को प्रवर्तन निदेशालय ने नवंबर 2021 में कथित धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को सीने में दर्द, हाई बीपी और कंधे में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के केईएम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। उनके सहयोगी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। देशमुख फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। पूर्व मंत्री को प्रवर्तन निदेशालय ने नवंबर 2021 में कथित धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 72 वर्षीय देशमुख अनियंत्रित उच्च रक्तचाप और सीने में दर्द से पीड़ित थे और उन्हें 25 मई को ‘स्ट्रेस थैलियम हार्ट टेस्ट’ के लिए यहां के सरकारी केईएम अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
इस महीने की शुरुआत में एक अदालत ने देशमुख की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने एक निजी अस्पताल में कंधे की सर्जरी कराने की अनुमति मांगी थी। अदालत ने कहा कि वह शहर के सरकारी जेजे अस्पताल में अपना इलाज करा सकते हैं।
विज्ञापन
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता देशमुख को गृह मंत्री का पद छोड़ना पड़ा था। सीबीआई ने बाद में उन पर भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज किया था।