अभिनंदन समारोह: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम फडणवीस बोले- डीएनए एक्सपर्ट बताते हैं, हमारी संस्कृति सबसे पुरानी
उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मंदिर जाने के बाद कई नेता न केवल मंदिर जाने लगे हैं, बल्कि चंडीपाठ और हनुमान चालीसा का पाठ भी करने लगे हैं। जबकि पहले उन्हें लगता था कि मंदिर गए तो धर्मनिरपेक्षता खतरे में पड़ जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमारी संस्कृति की जड़ें काफी गहरी हैं। इसलिए अंग्रेजों ने भी इस पर प्रहार करने का प्रयास किया, लेकिन हमारी परंपरा अक्षुण्ण है। अब तो डीएनए एक्सपर्ट भी सप्रमाण बताते हैं कि हमारी संस्कृति सबसे पुरानी है। महामंडलेश्वर स्वामी श्रीविश्वेश्वरानंद गिरी महाराज के संन्यास जीवन के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित अभिनंदन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने यह बातें कहीं।
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस ने कहा कि प्रमाण के साथ हमारी संस्कृति को सबसे पुरानी बताने वाले डीएनए एक्सपर्ट प्रो. शिंदे और प्रो. चावड़ा जैसे जानकारों ने इसमें बड़ा योगदान दिया है। हर भारतीय का डीएनए-हेप्लो ग्रुप एक है। हम सब एक धरोहर को लेकर जी रहे हैं। दुनिया की सबसे पुरानी कृति ऋग्वेद है। अब तो कार्बन डेटिंग से पता चला है कि सरस्वती नदी के साक्ष्य हैं। अब हमारे शोध दुनिया भर के जरनल छाप रहे हैं। हमारा संविधान भी उसी तरह का एक प्रारूप है।
उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मंदिर जाने के बाद कई नेता न केवल मंदिर जाने लगे हैं, बल्कि चंडीपाठ और हनुमान चालीसा का पाठ भी करने लगे हैं। जबकि पहले उन्हें लगता था कि मंदिर गए तो धर्मनिरपेक्षता खतरे में पड़ जाएगी।
देश के कई संत-महंतो ने किया महाराज का अभिनंदन
मुंबई स्थित संन्यास आश्रम में 400 वर्ष पुराने सूरतगिरि बंगला, हरिद्वार के एकादश पीठाधीश्वर विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज के अभिनंदन समारोह में देश के कई संत-महंत उपस्थित रहे। अमृत महोत्सव समिति संयोजक मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने बताया कि इस समारोह में महामंडेलश्वर स्वामी अभेदानंद गिरि महाराज, महामंडेलश्वर स्वामी शंकरानंद सरस्वती महाराज, जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्रीधराचार्य महाराज, महामंडेलश्वर स्वामी प्रणवानंद सरस्वती महाराज और स्वामी परमात्मानंद सरस्वती महाराज आदि उपस्थित थे। स्वामी विश्वेश्वरानंद महाराज को हाल ही मैं श्रीमाता वैष्णव देवी श्राईन बोर्ड जम्मू का सदस्य नियुक्त किया गया है।
उनके अभिनंदन समारोह में मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा, सांसद गोपाल शेट्टी, विधायक योगेश सागर, विधायक अमित साटम, महाराष्ट्र भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडेय, पार्षद विनोद मिश्र, मोहित कंबोज, जयप्रकाश सिंह, नसीम खान, बिमल भुता, अनिल गलगली, जाकिर अहमद, उदयप्रताप सिंह, प्रमोद मिश्रा, राम यादव और अजय शुक्ल आदि उपस्थित थे।
फडणवीस ने उपचुनाव में हार के लिए एमवीए प्रत्याशी को मिली सहानुभूति को जिम्मेदार ठहराया
भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि ऐसा लगता है कि महाराष्ट्र में कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतने वालीं एमवीए उम्मीदवार जयश्री जाधव को सहानुभूति का फायदा मिला। जाधव ने इस सीट पर भाजपा के अपने प्रतिद्वंद्वी सत्यजीत कदम को पराजित किया। कांग्रेस विधायक दिवंगत चंद्रकांत जाधव की पत्नी जयश्री जाधव ने 19,307 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
फडणवीस ने कहा कि वह उपचुनाव के नतीजों से संतुष्ट हैं जो दिखाता है कि क्षेत्र में भाजपा के लिए एक जगह बनी है, जहां तीन दलों शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस ने एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा। उन्होंने एक कार्यक्रम के बाद मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि भाजपा 2024 के चुनावों में इस सीट पर जीत दर्ज करेगी।’’
अपने पूर्व सहयोगी दल शिवसेना पर निशाना साधते हुए फडणवीस ने कहा कि ऐसा लगता है कि राजनीतिक मजबूरियां उन्हें हनुमान चालीसा पढ़ने से रोक रही है।