{"_id":"5ecaaef28a9c37259303c6a4","slug":"former-maharashtra-cm-ashok-chavan-tested-positive-for-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भी कोरोना वायरस से संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भी कोरोना वायरस से संक्रमित
Mon, 25 May 2020 01:29 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 25 May 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और फिलहाल राज्य सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री अशोक चव्हाण भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। रविवार रात आई रिपोर्ट में पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जितेंद्र आव्हाड़ भी कोविड-19 संक्रमित पाए गए थे। वह मुंबई के एक अस्पताल में दो हफ्ते से अधिक समय तक भर्ती थे और अब संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके हैं। अशोक चव्हाण नांदेड़ में थे और अब उन्हें इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की संख्या 50 हजार के पार
वहीं महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,041 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की 50 हजार के पार पहुंच गई है। राज्य में नए मामलों की यह संख्या किसी एक दिन का उच्चतम स्तर है। अधिकारी ने बताया कि महामारी के कारण 58 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1635 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि राज्य में मामलों की कुल संख्या अब 50,231 पहुंच गई है । अभी 33,988 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोरोना वायरस से 1,196 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद ठीक हुए लोगों की संख्या अब 14,600 हो गई है।