फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former LS speakers ask legislators to exercise restraint while choosing words

Former LS speakers: लोकसभा के पूर्व अध्यक्षों की विधायकों को सलाह, शब्दों का चयन करते समय संयम बरतें

Mon, 07 Nov 2022 11:57 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 07 Nov 2022 11:57 PM IST
सार

सम्मेलन का आयोजन संयुक्त रूप से एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट, पुणे के सक्रिय समर्थन से विधायी निकायों, गैर-सरकारी संस्थानों और नागरिक संस्थाओं द्वारा किया गया था।

विज्ञापन
Former LS speakers ask legislators to exercise restraint while choosing words
राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@@ShreeBharatiya

विस्तार

लोकसभा के पूर्व अध्यक्षों ने सोमवार को निर्वाचित प्रतिनिधियों से विधायिका की कार्यवाही के दौरान सावधानीपूर्वक शब्दों का चयन करने और सदन में मर्यादा का पालन करने का आग्रह किया। सुमित्रा महाजन, शिवराज पाटिल और मीरा कुमार ने सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन (National Legislators Conference) में हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में कम से कम 15 विधानसभाओं और विधान परिषदों के अध्यक्ष एवं सभापति शामिल हुए।

विज्ञापन


शब्दों के चयन पर जोर देते हुए महाजन ने कहा कि हाल के दिनों में विधायिकाओं ने सदस्यों के बीच कुछ अवांछित आदान-प्रदान देखा है। उन्होंने नेताओं से संयम बरतने को कहा। ऐसी ही भावनाएं व्यक्त करते हुए पाटिल ने कहा कि विधायक जनप्रतिनिधि होते हैं और यह उनका दायित्व है कि वे गरिमा व मर्यादा बनाए रखें, विशेषकर सदन के अंदर अपने आचरण में। सम्मेलन का आयोजन संयुक्त रूप से एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट, पुणे के सक्रिय समर्थन से विधायी निकायों, गैर-सरकारी संस्थानों और नागरिक संस्थाओं द्वारा किया गया था।
विज्ञापन


राज्यसभा की स्टैंडिंग समितियों का किया गया पुनर्गठन
राज्यसभा की स्टैंडिंग समितियों का पुनर्गठन किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश तीन समितियों के अध्यक्ष बनाए गए हैं। बिजनेस एडवाइजरी कमेटी, रूल्स कमेटी और प्रिविलेज कमेटी की अध्यक्षता हरिवंश को दी गयी है। भाजपा के लक्ष्मीकांत वाजपेयी सबऑर्डिनेट लेजीस्लेशन कमेटी के अध्यक्ष होंगे। भाजपा के सी एम रमेश हाऊस कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रकाश जावड़ेकर एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष होंगे। कमेटी ऑन पेपर्स लेड ऑन द टेबल के अध्यक्ष कामाख्या प्रसाद तासा होंगे। एआईएडीएमके के एम तंबी दुरै कमेटी ऑन गवर्नमेंट एश्योरेंस के अध्यक्ष होंगे। सुजीत कुमार कमेटी ऑन पिटीशन्स के अध्यक्ष होंगे। सभी समितियों में अध्यक्ष के अलावा 10 सदस्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed