फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Lok Sabha MP and TMC leader Kirti Azad appointed as the State in charge of TMC Goa unit

गोवा: कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बनाया राज्य का नया प्रभारी, महुआ मोइत्रा की लेंगे जगह 

Wed, 04 May 2022 02:19 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 04 May 2022 02:19 PM IST
सार

टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के निर्देश पर कीर्ति आजाद को गोवा का नया प्रभावी नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
Former Lok Sabha MP and TMC leader Kirti Azad appointed as the State in charge of TMC Goa unit
कीर्ति आजाद

विस्तार

क्रिकेटर से नेता बने पूर्व सांसद कीर्ति आजाद को तृणमूल कांग्रेस ने गोवा का नया अध्यक्ष बनाया है। वह सांसद महुआ मोइत्रा की जगह लेंगे। टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के निर्देश पर कीर्ति आजाद को गोवा का नया प्रभावी नियुक्त किया गया है। टीएमसी की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होता है। पूर्व कांग्रेस नेता रह चुके कीर्ति आजाद पिछले साल नवंबर में कांग्रेस का दामन छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


26 साल बाद भाजपा से किया था किनारा 
26 साल तक भारतीय जनता पार्टी में रहने वाले पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने पार्टी से किनारा कर लिया था। वह करीब तीन साल पहले भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कीर्ति बिहार के कद्दावर नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के बेटे हैं। वे दिल्ली से एक बार विधायक और दरभंगा से तीन बार सांसद भी रह चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed