फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Kolkata Police Commissioner Rajiv Kumar bail not granted, CBI made special team to search

आईपीएस राजीव कुमार को नहीं मिली जमानत, तलाश के लिए सीबीआई ने बनाई स्पेशल टीम

Wed, 18 Sep 2019 04:40 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: देव कश्यप Updated Wed, 18 Sep 2019 04:40 AM IST
सार

  • राजीव कुमार के पेश नहीं होने के बाद सीबीआई ने उनकी तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया
  • राजीव कुमार ने अपने वकील के जरिए अग्रिम जमानत की याचिका दायर की जिस पर फैसला सुरक्षित है
  • सोमवार को भी सीबीआई दफ्तर नहीं पहुंचे थे पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार

विज्ञापन
Former Kolkata Police Commissioner Rajiv Kumar bail not granted, CBI made special team to search
Rajiv kumar - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बार-बार समन के बावजूद पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के पेश नहीं होने के बाद सीबीआई ने उनकी तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया है। राजीव कुमार ने अपने वकील के जरिए मंगलवार को बारासत की विशेष अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, लेकिन जज संजीव तालुकदार ने यह कहते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी कि अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने राजीव कुमार को बारासत जिला सत्र अदालत में याचिका दायर करने को कहा। इसके बाद जिला अदालत में याचिका दायर की गई। उस पर सुनवाई होने के बाद जज ने फैसला सुरक्षित रख लिया।

विज्ञापन

बता दें कि, कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। उनकी तलाश में राज्य सचिवालय नवान्न पहुंची सीबीआई ने शारदा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए तीन दिनों में दूसरा समन जारी करते हुए उनको सोमवार दो बजे तक एजेंसी के दफ्तर में पेश होने को कहा था। लेकिन वह इस तय समय सीमा में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई की दो-सदस्यीय टीम ने सोमवार को सचिवालय जाकर राजीव कुमार की गैरहाजिरी के मुद्दे पर राज्य के मुख्य सचिव व गृह सचिव को दो अलग-अलग पत्र सौंपे थे। मुख्य सचिव मलय डे और गृह सचिव आलापन बनर्जी को सौंपे पत्रों में जांच एजेंसी ने यह जानना चाहा है कि कुमार आखिर कहां हैं। उन्होंने किस आधार पर एक महीने की छुट्टी ली है और ड्यूटी पर कब लौटेंगे।


पत्र के साथ कलकत्ता हाईकोर्ट के उस आदेश की प्रतियां भी थी, जिनमें अदालत ने राजीव कुमार को गिरफ्तारी से मिली राहत वापस ले ली है। सीबीआई टीम इससे पहले रविवार को भी सचिवालय पहुंची थी। लेकिन छुट्टी का दिन होने से अधिकारियों ने ऐसे ही दो पत्र राज्य के पुलिस महानिदेशक वीरेंद्र के लिए सौंपे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed