{"_id":"59510b004f1c1b062b8b45f4","slug":"former-kolkata-high-court-justice-karan-appeal-the-governor-for-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जस्टिस कर्णन ने राज्यपाल से लगाई जमानत की गुहार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जस्टिस कर्णन ने राज्यपाल से लगाई जमानत की गुहार
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
Updated Mon, 26 Jun 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
सीएस कर्णन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत की अवमानना के आरोप में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर छह महीने की सजा काट रहे कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश सीएस कर्णन ने राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को एक याचिका भेज कर जमानत या पैरोल पर खुद को रिहा करने की अपील की है। तमिलनाडु में 20 जून को गिरफ्तार होने के बाद अगले दिन कर्णन को यहां प्रेसीडेंसी जेल में डाल दिया गया था। फिलहाल वे सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन
अपने वकील के जरिए राज्यपाल को भेजी गई याचिका में कर्णन ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की वैधानिकता पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इस फैसले की वैधानिकता तय होने तक आवेदक को जमानत या पैरोल पर रिहा किया जाना चाहिए। इसमें कहा गया है कि आवेदक जमानत या पैरोल की तमाम शर्तों का पालन करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
कर्णन ने राज्यपाल से अपील की है कि उनको न्याय व समानता के हित में अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए जमानत या पैरोल पर रिहा कर देना चाहिए। कर्णन के वकील मैथ्यू जे. नेदुम्पारा ने पत्रकारों को बताया कि उक्त याचिका राज्यपाल को स्पीड पोस्ट के जरिए भेजी गई है। उन्होंने बताया कि याचिका की प्रतियां राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अलावा गृह मंत्री (बंगाल) और विधि मंत्री को भी भेजी गई है।
विज्ञापन