{"_id":"5fc6b6a824abfc7d66195f6c","slug":"former-karnataka-minister-v-prakash-kidnapped-later-freed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक के पूर्व मंत्री का अपहरण, बाद में मुक्त किया गया!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक के पूर्व मंत्री का अपहरण, बाद में मुक्त किया गया!
Wed, 02 Dec 2020 03:03 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 02 Dec 2020 03:03 AM IST
विज्ञापन
अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के पूर्व मंत्री वार्थुर प्रकाश को 27 नवंबर को आठ व्यक्तियों ने कथित रूप से अगवा कर लिया और उसके अगले दिन उन्हें मुक्त कर दिया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार 28 नवंबर को बेंगलुरु के बाहरी इलाके होसकोटे के समीप प्रकाश को रिहा कर दिया गया। एक सूत्र ने कहा कि प्रकाश ने कहा है कि जब वह कोलार गोल्ड फील्ड में अपने फार्म हाऊस पर गये थे, तब उन्हें उनके ड्राइवर के साथ आठ लोगों के एक गिरोह ने अगवा कर लिया था।
विज्ञापन
सूत्र के अनुसार पूर्व मंत्री को सूनसान जगह पर ले जाया गया और उन्हें यंत्रणा दी गई। सूत्रों के अनुसार लौटने के बाद प्रकाश ने बेल्लांदुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
संवाददाताओं द्वारा इस संबंध मे पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं आापको बाद में बताऊंगा।
वार्थुर प्रकाश 2012 से 2013 तक कर्नाटक की भाजपा सरकार में मंत्री थे।