फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Karnataka CM SM Krishna Demise News Updates family confirms Mortal remains to be taken to Maddur

SM Krishna: कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा का लंबी बीमारी के बाद निधन; 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Tue, 10 Dec 2024 07:03 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 10 Dec 2024 07:03 AM IST
सार

कर्नाटक सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के निधन पर तीन दिन के शोक का एलान किया है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इन तीन दिनों में कोई समारोह या जश्न नहीं मनाया जाएगा।

विज्ञापन
Former Karnataka CM SM Krishna Demise News Updates family confirms Mortal remains to be taken to Maddur
SM Krishna - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर कांग्रेस नेता रहे एसएम कृष्णा का मंगलवार सुबह उनके आवास पर निधन हो गया। वे 92 साल के थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ राजनेता काफी समय से बीमार थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, कर्नाटक में मंत्री प्रियांक खरगे समेत कई दिग्गत नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन


देर रात हुआ निधन
पारिवारिक सूत्र के मुताबिक कृष्णा ने अपने आवास पर मंगलवार तड़के 2:45 बजे अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को आज मद्दुर ले जाए जाने की संभावना है।

आंध्र के सीएम ने जताया दुख
सीएम नायडू ने कहा कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा गारू के निधन के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। हमारी दोस्ती हमारे संबंधित राज्यों में निवेश आकर्षित करने में हमारी प्रतिस्पर्धात्मक भावना से कहीं बढ़कर थी। वह एक सच्चे नेता थे, जिन्होंने हमेशा अपने लोगों के कल्याण को प्राथमिकता दी। इस कठिन समय में मैं उनके परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन


प्रियांक खरगे ने जताया शोक
कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने ट्वीट किया, 'कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के निधन से बहुत दुखी हूं। उनके नेतृत्व और सार्वजनिक सेवा की विरासत ने हमारे राज्य और राष्ट्र पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उनकी दूरदर्शिता और समर्पण ने कर्नाटक की प्रगति को आकार दिया और बंगलूरू के लिए शासन के प्रति उनके कॉर्पोरेट दृष्टिकोण ने उन्हें कई लोगों का प्रिय बना दिया। हम अभी भी बंगलूरू को एक वैश्विक शहर के रूप में स्थापित करने के उनके दृष्टिकोण का लाभ उठा रहे हैं। जब हम उन्हें याद करते हैं, तो हम न केवल हमारी राजनीति में एक महान नुकसान देख रहे हैं, बल्कि लोगों की सेवा में उनके अच्छे जीवन का जश्न भी मना रहे हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले और उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बीवाई विजयेंद्र ने दुख जताया
कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा के निधन पर राज्य भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि हमने एक महान नेता और पूर्व सीएम एसएम कृष्णा को खो दिया है। यह सबसे दुखद बात है। एसएम कृष्णा को 'अजातशत्रु' के रूप में जाना जाता था। सीएम, केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल रहते हुए उन्होंने कई अहम फैसले किए। उन्होंने कर्नाटक को बहुत कुछ दिया। वित्त मंत्री और सिंचाई मंत्री के रूप में उन्होंने उत्तर कर्नाटक का भी बहुत भला किया। विधायक और पार्टी अध्यक्ष बनने से पहले भी मैं उनसे कई बार मिला और उनका आशीर्वाद लिया। जब भी उनसे मिलता था, मुझे काम करने की प्रेरणा मिलती थी, हमें नैतिक समर्थन मिलता था। हमने एक ऐसे महान व्यक्ति को खो दिया है। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। शांति से आराम करें। पूरे देश में उनके अनुयायी हैं, मैं उनके परिवार और अनुयायियों को इस दर्द को सहन करने की शक्ति की कामना करता हूं।


राजनीतिक जीवन के अंतिम चरण में भाजपा में शामिल हो गए
1 मई 1932 को कर्नाटक के मांड्या जिले के सोमनहल्ली में जन्मे कृष्णा विदेश मंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रहे। कांग्रेस में लंबे समय तक रहने के बाद कृष्णा अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम चरण में भाजपा में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed