फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Karnataka CM Siddaramaiah recovers from Corona, discharged from hospital

कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धरमैया कोरोना से हुए ठीक, अस्पताल से मिली छुट्टी

Thu, 13 Aug 2020 07:00 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 13 Aug 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Former Karnataka CM Siddaramaiah recovers from Corona, discharged from hospital
सिद्धारमैया (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

कोरोना महामारी से संक्रमित होने के बाद अपना इलाज करवा रहे कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धरमैया को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद वे एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। सिद्धरमैया के कार्यालय ने बृहस्पतिवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को रोगमुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन


सिद्धरमैया के बेटे एवं वरुणा से कांग्रेस के विधायक डॉ. यतींद्र सिद्धरमैया को भी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. यतींद्र सात अगस्त को संक्रमित पाए गए थे और अस्पताल में भर्ती थे.बयान में बताया गया कि दूसरी जांच की रिपोर्ट भी नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन


कार्यालय ने कहा कि तीन अगस्त को सिद्धरमैया को मूत्र संबंधी संक्रमण के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। बाद में उनके कोरोना वायरस से भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई। अब डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक 72 वर्षीय नेता घर पर एक सप्ताह तक आराम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि विपक्ष के नेता ने पिछले 10 दिन से मणिपाल अस्पताल में उनका इलाज करने और देखभाल करने वाले डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों का शुक्रिया अदा किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने वाले राज्य के लोगों और अन्य लोगों के प्रति भी आभार प्रकट किया।


मणिपाल अस्पताल के चेयरमैन डॉ. सुदर्शन बल्लाल ने कहा कि सिद्धारमैया डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम की देखरेख में थे। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उनकी कोविड जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है और ठीक होने के बाद, उन्हें आज शाम को छुट्टी दे दी गई है।’

इसी मणिपाल अस्पताल में कोविड-19 बीमारी के इलाज के बाद मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को सोमवार को छुट्टी दे दी गई थी। वह अभी घर में पृथक-वास में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed