{"_id":"6368e90f6118ee37f5043259","slug":"former-karnataka-cm-siddaramaiah-on-rape-accused-lingayat-seer-shivamurthy-murugha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: पूर्व CM ने अमित शाह के बहाने किया लिंगायत संत का बचाव, दुष्कर्म के आरोपों पर कही ये बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: पूर्व CM ने अमित शाह के बहाने किया लिंगायत संत का बचाव, दुष्कर्म के आरोपों पर कही ये बात
Mon, 07 Nov 2022 04:54 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 07 Nov 2022 04:54 PM IST
सार
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बहाने दुष्कर्म के आरोपी लिंगायत संत का बचाव करते नजर आए। उन्होंने कहा कि वे भी कभी हत्या के आरोपी थे और बाद में उन्हें क्लीन चिट मिल गई। कई विधायक और सांसद हत्या के आरोपी हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया
- फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दुष्कर्म आरोपी लिंगायत संत का बचाव किया। उन्होंने कहा कि वे भी कभी हत्या के आरोपी थे और बाद में उन्हें क्लीन चिट मिल गई। कई विधायक और सांसद हत्या के आरोपी हैं। लेकिन दोष साबित हो जाने तक कोई भी दोषी नहीं है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते महीने एक 38 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद मैसूरु के मजराबाद थाने में मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उनकी दो बेटियों सहित चार लड़कियों के साथ मुरुगा ने दुष्कर्म किया। वह कर्नाटक के चित्रदुर्ग में जगद्गुरु मुरुगराजेंद्र विद्यापीठ मठ के मुख्य पुजारी हैं और कर्नाट के सबसे प्रभावशाली लिंगायत नेताओं में से एक माने जाते हैं।
विज्ञापन
चित्रदुर्ग के पुलिस अधीक्षक के. परशुराम ने बताया कि पुलिस ने आरोपी लिंगायत संत शिवमूर्ति मुरुगा शरणारू, हॉस्टल वार्डन रश्मि और एक अन्य परमशिवैया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस एक आरोपी के खिलाफ सबूत जुटा रही है, जो नाबालिग है। दूसरा आरोपी गंगाधरैया है।
विज्ञापन