फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Karnataka CM HD kumaraswamy son will be marry with simplicity in Bangluru

कोरोना की वजह से कुमारस्वामी के बेटे की भव्य शादी समारोह हुआ रद्द, अब सादगी से करेंगे विवाह

Mon, 06 Apr 2020 08:15 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 06 Apr 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Former Karnataka CM HD kumaraswamy son will be marry with simplicity in Bangluru
निखिल कुमारस्वामी की सगाई (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 के प्रकोप के कारण उनके बेटे निखिल की शादी 17 अप्रैल को निकट पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में सादगी से होगी। 

विज्ञापन


निखिल की सगाई पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक एम कृष्णप्पा की पोती रेवती से हुई थी। दोनों परिवारों ने रामनगर के जनपडा लोक के पास एक भव्य शादी समारोह करने का फैसला किया था और उसके लिए तैयारियां जोरों से चल रही थीं।
विज्ञापन


कुमारस्वामी ने कहा कि क्या यह (रामनगर में विवाह) ऐसी स्थिति में हो सकता है, हमने शादी की रस्में घर पर परिवार के 15-20 सदस्यों की उपस्थिति में पूरी करने का फैसला किया है। उन्होंने रामनगर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देखते हैं कि (भव्य कार्यक्रम के लिए) समय कब आता है, फिलहाल हमने 17 अप्रैल को इसे घर पर ही करने का फैसला किया है, यह एक शुभ दिन है, हम इसे स्थगित नहीं करना चाहते हैं। अन्य चीजों के बारे में भविष्य में देखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निखिल की शादी रामनगर के पास 95 एकड़ भूमि पर करने की योजना बनाई गई थी जिसमें जिसमें पार्टी के लाखों कार्यकर्ता और शुभचिंतक शामिल होते। उसके बाद बंगलूरू में भव्य रिसेप्शन आयोजित होना था। निखिल ने कुछ कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया है।


जेडीएस संरक्षक एवं पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पोते ने पार्टी के गढ़ मांड्या से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और भाजपा द्वारा समर्थित एक निर्दलीय उम्मीदवार सुमालता अंबरीश से हार गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed