{"_id":"636b565e58090219ac6e9e78","slug":"former-ips-officer-dg-vanzara-challenge-bjp-on-name-of-hindutva","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: 'भाजपा को केवल हमारी पार्टी देगी टक्कर', पूर्व IPS डीजी वंजारा ने दी पीएम मोदी को चुनौती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: 'भाजपा को केवल हमारी पार्टी देगी टक्कर', पूर्व IPS डीजी वंजारा ने दी पीएम मोदी को चुनौती
Wed, 09 Nov 2022 01:07 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 09 Nov 2022 01:07 PM IST
सार
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कहे जाने वाले सेवानिवृत आईपीएस अधिकारी डीजी वंजारा सियासी मैदान में उतर गए हैं और भाजपा से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
डीजी वंजारा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात में भाजपा को आम आदमी पार्टी के बाद अब एक और नई पार्टी चुनौती देने की बात कर रही है। दरअसल, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कहे जाने वाले सेवानिवृत आईपीएस अधिकारी डीजी वंजारा सियासी मैदान में उतर गए हैं और भाजपा से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं। वंजारा ने राजनीतिक दल 'प्रजा विजय पक्ष' की शुरुआत कर दी है। साथ ही उन्होंने ऐलान कर दिया है कि पार्टी सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है।
विज्ञापन
हिंदुत्व में हम भाजपा से भी आगे: डीजी वंजारा
वंजारा ने कहा कि हिंदुत्व के मुद्दे पर ही कोई पार्टी गुजरात में बढ़ पाएगी। उससे कम पर किसी की दाल नहीं गलने वाली है। उन्होंने कहा कि गुजरात हिंदुत्व की लेबोरेटरी है। हमारी पार्टी प्रजा विजय पक्ष ही केवल ऐसी पार्टी है जो भाजपा को इस मुद्दे पर टक्कर देगी। हिंदुत्व में हम भाजपा से भी आगे हैं। राजसत्ता को अहमियत देने वाली भाजपा के मुकाबले हिंदुत्व के मामले में देने के लिए हमारे पास ज्यादा है। पीवीपी राजसत्ता को धर्मसत्ता के साथ मिलाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस भाजपा को हटाने में कामयाब नहीं हो पाई: डीजी वंजारा
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सत्ता से व्यक्ति भ्रष्ट होता है और पूर्ण सत्ता पूरी तरह भ्रष्ट करती है। यही हाल गुजरात में भाजपा के बगैर रोक के जारी शासन का है। कांग्रेस ने भाजपा को हटाने का असफल प्रयास किया। आम आदमी पार्टी भी भाजपा को सत्ता से नहीं हटा पाएगी।
विज्ञापन