{"_id":"5cb18b53bdec22145544ff44","slug":"former-il-fs-md-ceo-ramesh-bawa-arrested-by-serious-fraud-investigation-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएल एंड एफएस मामला: पूर्व चेयरमैन के बाद पूर्व एमडी और सीईओ रमेश बावा भी गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईएल एंड एफएस मामला: पूर्व चेयरमैन के बाद पूर्व एमडी और सीईओ रमेश बावा भी गिरफ्तार
Sat, 13 Apr 2019 12:52 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आईएल एंड एफएस के पूर्व एमडी और सीईओ रमेश बावा को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आईएल एंड एफएस और इसके समूह संस्थाओं के खिलाफ चल रही जांच के सिलसिले में पूर्व आईएल एंड एफएस के एमडी और सीईओ रमेश बावा को सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआईओ) ने गिरफ्तार किया है। एसएफआईओ ने 1 अप्रैल को पूर्व चेयरमैन हरि शंकरन को भी इस मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Sources:Former IL&FS MD & CEO Ramesh Bawa arrested By Serious Fraud Investigation Office(SFIO) in connection with the ongoing investigations against IL&FS and its group entities. SFIO had also arrested Ex Chairman Hari Shankaran on April 1
— ANI (@ANI) April 13, 2019विज्ञापन
बता दें कि गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) ने 1 अप्रैल को संकट में फंसी आईएल एंड एफएस के पूर्व उपाध्यक्ष हरि शंकरन को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें धोखाधड़ी में शामिल होने तथा कंपनी तथा उसके कर्जदाताओं को नुकसान पहुंचाने को लेकर गिरफ्तार किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा कि शंकरन को आईएल एंड एफएस तथा उसकी समूह इकाइयों के खिलाफ जारी जांच के संदर्भ में मुंबई में गिरफ्तार किया गया। आईएल एंड एफएस मामले में जांच एजेंसी की तरफ से यह पहली गिरफ्तारी थी। शंकरन को आईएल एंड एफएस में अपनी शक्तियों के दुरूपयोग को लेकर गिरफ्तार किया गया।
हरि शंकरन पर आरोप है कि वह धोखाधड़ी में शामिल हुए और वैसी इकाइयों को कर्ज दिये, जो कर्ज देने लायक नहीं थे तथा उन्हें गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) घोषित किया गया। इससे कंपनी तथा उसके कर्जदाताओं को नुकसान हुआ।