फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former IAS officer donates flat for brain research

पूर्व आईएएस ने ब्रेन रिसर्च के लिए मौत से पहले दान किया घर

Mon, 27 Feb 2017 06:22 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Mon, 27 Feb 2017 06:22 AM IST
विज्ञापन
former IAS officer donates flat for brain research
सांकेतिक चित्र
कैंसर पीड़ित पूर्व आईएएस अफसर शरवरी गोखले ने मौत से पहले अपनी संपत्ति को मस्तिष्क शोध के लिए दान कर दिया। महाराष्ट्र कैडर के 1974 बैच की आईएएस अफसर शरवरी पिछले तीन वर्षों से कैंसर पीड़ित थीं। मरने से छह दिन पहले वह भारतीय विज्ञान संस्थान बंगलूरू की स्वायत्त संस्था केंद्रीय मस्तिष्क शोध (सीबीआर) के नाम पूरी वसीयत कर गईं। इसमें मुंबई के एक पॉश इलाके में स्थित फ्लैट भी शामिल है। 
विज्ञापन


शरवरी गोखले अपनी 36 साल की सेवा में अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) के पद पर थीं। कैंसर के कारण उन्हें समय से पहले रिटायरमेंट लेना पड़ा था। उनके बेहद करीबी और महाराष्ट्र के पूर्व गृह सचिव चंद्रा अयंगर ने बताया कि शरवरी पिछले तीन सालों से अपना इलाज करा रही थीं। छह से सात महीने पहले उन्होंने अपनी पूरी पूंजी किसी नेक काम में खर्च करने का फैसला किया। शरवरी के अमेरिका में रहने वाले भाई जगदीश ने शोध संस्थान को फ्लैट दान देने के पीछे उनके (शरवरी) विज्ञान के प्रति आकर्षण को कारण बताया। 
विज्ञापन

'पैसे का बेहतर इस्तेमाल हो और ज्यादा से ज्यादा शोध के काम को बढ़ावा मिले'

former IAS officer donates flat for brain research
सांकेतिक चित्र

पूर्व पुलिस कमिश्नर मीरन वोरवनकर ने बताया कि गोखले की एक मित्र ने उन्हें किसी एनजीओ को सामाजिक सेवा के लिए दान करने की सलाह दी थी लेकिन वह अपनी संपत्ति सीबीआर को ही देना चाहती थीं। वह चाहती थीं कि उनके पैसे का बेहतर इस्तेमाल हो और ज्यादा से ज्यादा शोध के काम को बढ़ावा मिल सके। 

गोखले के एक अन्य पूर्व सहयोगी लीना का कहना है कि जीवन को लेकर शरवरी का एक अलग नजरिया रखती थी। उनकी सोच उन्हें भीड़ से अलग करने वाली थी। गोखले के इस कदम की सराहना करते हुए सीबीआर ने कहा कि यह सहयोग उनके मानवतावादी सोच को दर्शाता रहेगा। मानव मस्तिष्क की आयु संबंधित दिक्कतों को समझने में उनकी यह सौगात मददगार साबित होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed