फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former Hizbul Mujahideen commander Zakir Musa starts new outfit for Islamic rule in Kashmir

आतंकी जाकिर मूसा ने कश्मीर के लिए बनाया नया संगठन, कहा- जिहाद से मिलेगी आजादी

Fri, 28 Jul 2017 12:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 28 Jul 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
former Hizbul Mujahideen commander Zakir Musa starts new outfit for Islamic rule in Kashmir

हिजबुल मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर और आतंकी जाकिर मूसा जल्द ही कश्मीर में अपना नया संगठन शुरू करने जा रहा है। मूसा ने इस संगठन का नाम अंसार गजवत-उल-हिंद रखा है। गौरलतब है कि जाकिर मूसा ने कश्मीर में जिहाद और शरीयत को बढ़ावा दने की बात करता आया है। साथ ही अल कायदा के प्रति उसका लगाव भी जग जाहिर है। 

विज्ञापन


जाकिर मूसा ने अल कायदा के नेटवर्क से 'फाउंडेशन ऑफ न्यू मूवमेंट ऑफ जिहाद इन कश्मीर' के नाम से अपना बयान जारी किया है। इस बयान में उसने आतंकि बुरहान वानी को शहीद बताया है। उसने कहा कि आज कश्मीर में जिहाद के जागने का समय आ गया है। 
विज्ञापन


साथ ही उसके कहा कि कश्मीर के मुस्लिमों को जिहाद का झंडा उठाना चाहिए जिससे वह भारतीय सैनिकों के अत्याचार को खत्म कर सके। केवल जिहाद और अल्लाह की मदद से हम अपने कश्मीर को आजाद करा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस महीने की शुरुआत में जारी किया था ऑडियो क्लिप

former Hizbul Mujahideen commander Zakir Musa starts new outfit for Islamic rule in Kashmir

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में कश्मीर घाटी में बुरहान वानी की बरसी पर हिजबुल के पूर्व कमांडर जाकिर मूसा ने एक नया आडियो जारी किया था।

इंटरनेट पर वायरल हुए इस ऑडियो टेप में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर जाकिर मूसा ने कश्मीर में जारी आतंक की लड़ाई को इस्लाम की लड़ाई करार दिया था। साथ ही जारी ऑडियों में मूसा ने कहा कि पिछले साल एनकाउंटर में मारे गए हिजबुल आतंकी बुरहान वानी ने अपनी जान देकर अल्लाह से वादा पूरा किया।

मूसा ने कहा था कि 8 जुलाई 2016 को शहीद बुरहान भाई, शहीद परेज भाई और सरताज भाई ने अल्लाह से अपना वादा पूरा किया और शहादत दी। उन्होंने बिना किसी लालच के ये रास्ता चुना था, बुरहान को हमेशा मुसलमानों की फिक्र रहती थी। हर वक्त जम्मू-कश्मीर के मुसलमानों के बारे में सोचते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed