{"_id":"59372ca94f1c1b801c9c8c61","slug":"sister-i-m-embarrassed-could-not-do-anything-for-you-musa","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन मैं शर्मिंदा हूं, तुम्हारे लिए कुछ नहीं कर सका- आतंकी मूसा ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बहन मैं शर्मिंदा हूं, तुम्हारे लिए कुछ नहीं कर सका- आतंकी मूसा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 07 Jun 2017 06:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिजबुल मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर और अब आतंकी संगठन अलकायदा के आतंकी जाकिर मूसा ने बिजनौर में चलती ट्रेन में जीआरपी के सिपाही द्वारा कथित दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़िता के पक्ष में भारतीय मुस्लिमों के खड़े नहीं होने पर खूब बुराभला कहा है। एक ऑडियो में जाकिर मूसा ने रेप पीड़ितों से कहा कि ‘बहन मैं शर्मिंदा हूं और बहुत दुखी हूं कि हम तुम्हारे लिए कुछ नहीं कर सका।'
विज्ञापन
मेरठ जिले के एक गांव की अल्पसंख्यक समुदाय की महिला से 29 मई को लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में जीआरपी के सिपाही कमल शुक्ला पर दिव्यांग कोच में दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि बाद में महिला कोर्ट में अपने बयान से पलट गई और सिपाही को बेकसूर बताया।
विज्ञापन
सोमवार को सिपाही से मिलने के लिए महिला जेल भी गई पर सिपाही से मुलाकात नहीं हो सकी।
इस घटना के संदर्भ में अलकायदा के आतंकी जाकिर मूसा ने सोमवार को एक ऑडियो जारी किया है। ऑडियो में मूसा ने कहा कि उसकी लड़ाई कश्मीर तक नहीं बल्कि इस्लाम की रक्षा के लिए है। उसने बिजनौर में ट्रेन में महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना के साथ-साथ गोरक्षकों द्वारा मुस्लिमों को पीटने का हवाला दिया है।
विज्ञापन
मूसा ने भारतीय मुस्लिमों के बारे में खूब जहर उगला। मूसा की यह ऑडियो रिकॉर्डिग टेलीग्राम व वाट्सएप ग्रुप पर शेयर की गई है। पुलिस के आला अफसरों ने ऑडियो की जांच पड़ताल करके ऑडियो में आतंकी मूसा की ही आवाज होना बताया है।