फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former hizbul commander zakir musa slams indian muslims as shameless for not taking jihad

जाकिर मूसा ने भारतीय मुसलमानों को शांति की बात करने पर धिक्कारा, कहा जिहाद में दें साथ

Tue, 06 Jun 2017 09:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल Updated Tue, 06 Jun 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
former hizbul commander zakir musa slams indian muslims as shameless for not taking jihad
zakir musa

हिजबुल मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर जाकिर मूसा ने भारत के मुसलमानों शांति की बात करने पर धिक्कारते हुए कहा कि वो जिहाद में साथ नहीं दे रहे हैं। मूसा हिजबुल का साथ छोड़कर के अल-कायदा में शामिल हो गया है। 

विज्ञापन


मूसा ने ऑडियो जारी करते हुए कहा कि केवल कश्मीर तक है यह युद्ध नहीं है, क्योंकि पूरे देश में मुसलमानों के खिलाफ अत्याचार हो रहे हैं। मूसा ने कहा कि यह जंग इस्लाम और काफिरों के बीच है। 
विज्ञापन



पुलिस ने माना ऑडियो में मूसा की आवाज

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने माना है कि जो ऑडियो क्लिप जारी हुआ है उसमें आवाज मूसा की है। मूसा ने कहा कि देश में गौ सेवकों द्वारा मुस्लिमों को मारा जा रहा है, लेकिन तब भी देश के मुसलमान ऐसे लोगों के साथ खड़े नहीं हो रहे हैं, जोकि काफी शर्म की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय मुसलमानों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि हमारी मुस्लिम बहनों के साथ अत्याचार हो रहा है, लेकिन भारत के मुसलमान तब भी शांति की बात कर रहे हैं जो कि केवल एक बैगरत कौम ही कर सकती है।  


मूसा ने भारतीय मुसलमानों को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी भी उनके पास वक्त है कि वो एक साथ खड़े होकर के जिहाद में शामिल हो वर्ना बहुत देर हो जाएगी। गौरक्षकों को उनकी औकात बताने का समय आ गया है। इस वक्त पूरा विश्व केवल एक धर्म यानि कि इस्लाम के खिलाफ है, जो बताता है कि यह कितना मजबूत धर्म है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed