{"_id":"5baca6df867a55013a6c5605","slug":"former-goa-rss-chief-subhash-velingkar-said-even-lord-ram-would-have-to-spend-money-to-get-elected","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्तमान राजनीतिक हालात में भगवान राम को भी चुनाव जीतने के लिए पैसे खर्च करने पड़ते: वेलिंगकर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वर्तमान राजनीतिक हालात में भगवान राम को भी चुनाव जीतने के लिए पैसे खर्च करने पड़ते: वेलिंगकर
पणजी, भाषा
Updated Fri, 28 Sep 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की गोवा इकाई के पूर्व प्रमुख सुभाष वेलिंगकर ने वर्तमान राजनीतिक हालात से भगवान राम को जोड़ते हुए कहा कि ऐसे हालात में भगवान राम को भी चुनाव जीतने के लिए पैसा खर्च करना पड़ता। वह बुधवार को पणजी में गोवा सुरक्षा मंच (जीएसएम) के युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
वेलिंगकर ने कहा कि चुनाव के दौरान राजनेता खासतौर पर युवाओं और महिलाओं को लुभाने की कोशिश करते हैं। यही नहीं उन्होंने कहा कि वर्तमान में भगवान राम भी बिना धन बल के चुनाव लडें तो जीतना उनका मुश्किल है।
विज्ञापन
उन्होंने साल 2017 में गोवा विधानसभा चुनावों के मौके पर अपना अलग दल जीएसएम बना लिया था। स्कूली शिक्षा में भाषा के माध्यम के मुद्दे को लेकर भाजपा मंत्री मनोहर परिकर से विवाद होने के बाद उन्होंने इस दल का गठन किया था। उन्होंने भाजपा पर 'नैतिकता खोने और देश की दूसरी पार्टियों जैसे कृत्यों में लिप्त होने' के आरोप लगाए।
विज्ञापन
वेलिंगकर ने दो बीमार मंत्रियों को राज्य मंत्रिमंडल से बाहर करने के फैसले को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर परिकर पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, 'परिकर ने दो मंत्रियों को बीमार होने के चलते कैबिनेट से बाहर कर दिया लेकिन वह खुद गंभीर रूप से बीमार होने के बावजूद अपने पद पर बने हुए हैं।'
वेलिंगकर ने कहा, 'भाजपा भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करने की बात करती है लेकिन मुझे कोई एक भी मंत्री ऐसा दिखा दीजिए जो पैसा नहीं बना रहा है।'