फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Finance Secretary Rajiv Kumar appointed as Election Commissioner

पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार बने नए चुनाव आयुक्त, 1 सितंबर से लेंगे अशोक लवासा की जगह

Fri, 21 Aug 2020 10:55 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 21 Aug 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Former Finance Secretary Rajiv Kumar appointed as Election Commissioner
पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार बने नए चुनाव आयुक्त - फोटो : social media

पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह एक सितंबर से अशोक लवासा का स्थान लेंगे। बता दें कि लवासा ने मंगलवार को चुनाव आयुक्त के पद से अपना इस्तीफा राष्ट्रपति भवन को भेज दिया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चुनाव आयुक्त के पद से अशोक लवासा का इस्तीफा बुधवार को स्वीकार कर लिया था। बता दें कि राजीव कुमार 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। 

विज्ञापन



विधि मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा, 'राष्ट्रपति चुनाव आयुक्त के पद पर राजीव कुमार की नियुक्ति से खुश हैं। चुनाव आयुक्त के रूप में उनकी नियुक्ति उसी समय से प्रभावी होगी जब अशोक लवासा का इस्तीफा प्रभावी होगा।'

विज्ञापन


बता दें कि अशोक लवासा एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के उपाध्यक्ष के रूप में जल्द ही पदभार ग्रहण करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह सितंबर में फिलीपीन स्थित एडीबी में पद ग्रहण करेंगे।गौरतलब है कि एडीबी ने पिछले महीने एक बयान में कहा था कि, एडीबी ने अशोक लवासा को निजी क्षेत्र के संचालन और सार्वजनिक-निजी भागीदारी खंड के लिए उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वह दिवाकर गुप्ता का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकाल पूरा होने से पहले इस्तीफा देने वाले दूसरे चुनाव आयुक्त हैं लवासा
बता दें कि लवासा को अक्तूबर 2022 में सेवानिवृत्त होना था। लवासा ऐसे दूसरे चुनाव आयुक्त है, जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया। इनसे पहले 1973 में सीईसी नागेन्द्र सिंह ने हेग में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त होने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

लवासा का इस्तीफा ऐसे समय में सामने आया है जब चुनाव आयोग कोरोना वायरस महामारी के बीच बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहा है। लवासा 23 जनवरी, 2018 को चुनाव आयुक्त बने थे और वह मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनने की कतार में भी थे। आयोग में वरिष्ठतम होने के नाते वे अगले वर्ष अप्रैल में मुख्य चुनाव आयुक्त बन सकते थे जब वर्तमान सीईसी सुनील अरोड़ा का कार्यकाल समाप्त होने वाला है।


लवासा साल 2019 में लोकसभा चुनाव के समय सुर्खियों में आए थे
लवासा साल 2019 में लोकसभा चुनाव के समय सुर्खियों में आए थे जब चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को क्लिनचीट देने को लेकर उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के समक्ष असहमति का नोट दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed