अरुण जेटली के निधन पर सभी गमगीन, पीएम मोदी ने कहा- मैंने एक मूल्यवान मित्र खो दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता और मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री का कार्यभार संभालने वाले अरुण जेटली का निधन हो गया है। उन्होंने आज दोपहर दिल्ली एम्स में 12 बजकर सात मिनट पर आखिरी सांस ली। जेटली एम्स में पिछले कई दिनों से भर्ती थे। बता दें कि नौ अगस्त को सांस लेने में आ ही दिक्कत के बाद 66 साल के जेटली एम्स में भर्ती कराया गया था। खराब स्वास्थ्य के कारण ही जेटली ने 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेटली के बेटे और पत्नी से बात की और शोक जताया। पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि उन्होंने सबसे मूल्यवान मित्र खो दिया। पीएम मोदी ने कहा- 'भाजपा और अरुण जेटली जी का अटूट बंधन था। एक उग्र छात्र नेता के रूप में, वह आपातकाल के दौरान हमारे लोकतंत्र की रक्षा करने में सबसे आगे थे। वह हमारी पार्टी का एक बहुत पसंद किया जाने वाला चेहरा बन गए।' बता दें कि पीएम मोदी फिलहाल यूएई के दौरे पर हैं।
Arun Jaitley Ji was a political giant, towering intellectual and legal luminary. He was an articulate leader who made a lasting contribution to India. His passing away is very saddening. Spoke to his wife Sangeeta Ji as well as son Rohan, and expressed condolences. Om Shanti.
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) August 24, 2019
Full of life, blessed with wit, a great sense of humour and charisma, Arun Jaitley Ji was admired by people across all sections of society. He was multi-faceted, having impeccable knowledge about India’s Constitution, history, public policy, governance and administration.
— Narendra Modi (@narendramodi) August 24, 2019
वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट करके कहा- 'श्री अरुण जेटली के देहावसान से मुझे गहरा दुख हुआ है। उन्होंने दृढ़ता और गरिमा से अपनी बीमारी का सामना किया। एक प्रखर वकील, अनुभवी सांसद और उत्कृष्ट मंत्री के रूप में उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान दिया। श्री अरुण जेटली, कठिन से कठिन कार्य को शांति, धैर्य और गहरी समझदारी के साथ पूरा करने का अद्भुत सामर्थ्य रखते थे। उनका देहावसान हमारे सार्वजनिक जीवन और बौद्धिक क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और सहयोगियों के प्रति मेरी गहन शोक संवेदनाएं।'
श्री अरुण जेटली, कठिन से कठिन कार्य को शांति, धैर्य और गहरी समझदारी के साथ पूरा करने का अद्भुत सामर्थ्य रखते थे।
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 24, 2019
उनका देहावसान हमारे सार्वजनिक जीवन और बौद्धिक क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और सहयोगियों के प्रति मेरी गहन शोक संवेदनाएं — राष्ट्रपति कोविन्द
वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके कहा- 'मैं लखनऊ में अपने सभी कार्यक्रम निरस्त करके आज ही नई दिल्ली वापिस लौट रहा हूँ।'
मैं लखनऊ में अपने सभी कार्यक्रम निरस्त करके आज ही नई दिल्ली वापिस लौट रहा हूँ।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 24, 2019
जेटली के निधन पर बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, 'भारतीय राजनीति के लिए अकल्पनीय नुकसान!' अरुण जेटली, एक ऐसा शख्स जो कईयों के लिए मार्गदर्शक था, एक ऐसा शख्स जिसे सूर्य के नीचे यानी धरती की पूरी जानकारी थी। वह अब हमारे साथ नहीं है। उनका जीवन वास्तव में एक प्रेरणा था। ॐ शांति!'
Unimaginable loss for Indian Politics!#ArunJaitley a man who donned many Hats ..a man who mesmerised all around Him ..a man who mentored many ...a man for whom you felt knew almost about everything under the Sun ..is no more with us
— Sambit Patra (@sambitswaraj) August 24, 2019
His life was an inspiration indeed
ॐ शांति🙏 pic.twitter.com/5Hu39zL3qr
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहाः जेटली का सभी पार्टियों में सम्मान था। उनके निधन की खबर सुनकर काफी दुःख हुआ। भारतीय राजनीति में उनके योगदान को याद किया जाएगा। उनकी पत्नी, बच्चों, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है।
Extremely saddened at the passing away of Arun Jaitley Ji, after a battle bravely borne. An outstanding Parliamentarian & a brilliant lawyer, appreciated across parties. His contribution to Indian polity will be remembered. My condolences to his wife, children, friends & admirers
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) August 24, 2019
गृहमंत्री अमित शाह ने जेटली के निधन को निजी क्षति बताया। उन्होंने ट्वीट करके कहा- 'अरुण जेटली जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूँ, जेटली जी का जाना मेरे लिये एक व्यक्तिगत क्षति है। उनके रूप में मैंने न सिर्फ संगठन का एक वरिष्ठ नेता खोया है बल्कि परिवार का एक ऐसा अभिन्न सदस्य भी खोया है जिनका साथ और मार्गदर्शन मुझे वर्षो तक प्राप्त होता रहा।'
खुशमिजाज व्यक्तित्व वाले जेटली जी से मिलना और उनसे विचार विमर्श करना सभी के लिए एक सुखद अनुभव होता था।
— Amit Shah (@AmitShah) August 24, 2019
आज उनके जाने से देश की राजनीति और भारतीय जनता पार्टी में एक ऐसी रिक्तता आयी है जिसकी भरपाई होना जल्दी संभव नहीं है।
खुशमिजाज व्यक्तित्व वाले जेटली जी से मिलना और उनसे विचार विमर्श करना सभी के लिए एक सुखद अनुभव होता था। आज उनके जाने से देश की राजनीति और भारतीय जनता पार्टी में एक ऐसी रिक्तता आयी है जिसकी भरपाई होना जल्दी संभव नहीं है।
उन्होंने आगे ट्वीट किया, 'अपने अद्वितीय अनुभव और विरले क्षमता से अरुण जी ने संगठन और सरकार में विभिन्न दायित्वों का निर्वाह किया। एक प्रखर वक्ता और समर्पित कार्यकर्ता अरुण जी ने देश के वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री और राज्य सभा में नेता विपक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों को पूरी कुशलता से निभाया।'
अमित शाह ने एक और ट्वीट में कहा, 'मोदी सरकार के 2014-19 के कार्यकाल के दौरान देश के वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी और मोदी जी की गरीब कल्याण की परिकल्पनाओं को जमीन पर उतारा और हिन्दुस्तान को विश्व की सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था के रूप में प्रतिष्ठित किया।'
RIP #ArunJaitley Ji.. My sincere condolences to your family and loved ones 🙏
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) August 24, 2019
Pained at the passing away of #ArunJaitley ji. Apart from having served greatly in public life , he played a huge role in many players from Delhi getting an opportunity to represent India. There was a time when not many players from Delhi got a chance at the highest level ..cont
— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 24, 2019
Our country loses yet another great leader. He was not only an able politician and advocate but also an authoritative cricket administrator. #ArunJaitley ji #OmShanti pic.twitter.com/gp0MVr8Jbb
— Pragyan Prayas Ojha (@pragyanojha) August 24, 2019
वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी अरुण जेटली को ट्वीट करके श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा- 'राजनीतिक मतभेदों के बावजूद हमने एक स्वस्थ पारस्परिक सम्मान का आनंद लिया और एलएस में अक्सर अपने बजट पर बहस की। उनका जाना भारत के लिए बड़ा नुकसान है'।
Deeply saddened by the tragic passing of my friend&DelhiUniv senior @arunjaitley. We first met when he was at DUSU& I was President of StStephen’sCollegeUnion. Despite political differences we enjoyed a healthy mutual respect&debated his Budget often in LS. A great loss4India pic.twitter.com/RzxO1V6NTV
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) August 24, 2019
वहीं चारा घोटाले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने भी ट्वीट करके अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा- 'पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता श्री अरुण जेटली जी के असामयिक निधन की खबर बेहद दुःखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।'
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता श्री अरुण जेटली जी के असामयिक निधन की खबर बेहद दुःखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।#ArunJaitley
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) August 24, 2019
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करके अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा- 'भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली जी का निधन दुःखद। उन्होंने उच्च राजनीतिक मूल्यों एवं आदर्शों की बदौलत सार्वजनिक जीवन में उच्च शिखर को प्राप्त किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।'
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली जी का निधन दुःखद। उन्होंने उच्च राजनीतिक मूल्यों एवं आदर्शों की बदौलत सार्वजनिक जीवन में उच्च शिखर को प्राप्त किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। https://t.co/XjnuE9JSNP
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 24, 2019
- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई नेताओं ने शनिवार को पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर शोक प्रकट किया। मुख्यमंत्री गहलोत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के असामयिक निधन के समाचार से दुखी हूं। पायलट ने जेटली के निधन को देश के लिए बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह सुनकर गहरा दुख हुआ कि जेटली नहीं रहें।
- झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने देश-विदेश में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया और उनके निधन से देश के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में जो शून्यता आयेगी, उसे भरना कठिन होगा।
-विपक्षी नेताओं के साथ अरूण जेटली के बेहतर संबंधों को याद करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री ऐसे भाजपाई थे जो प्रत्येक गैर भाजपाइयों के पसंदीदा थे। रमेश ने जेटली को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अरुण जेटली प्रत्येक गैर भाजपाइयों के पसंदीदा भाजपाई थे। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता के दामाद जेटली के पास तेज कानूनी और राजनीतिक दिमाग था और गजब का हास्यबोध था।