{"_id":"681c742aa2ac1180490c4573","slug":"former-diplomat-kp-fabian-praised-indian-armed-forces-for-operation-sindoor-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Sindoor:पूर्व राजनयिक ने ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ की, बोले- सैन्य दृष्टिकोण से यह हमला अहम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Operation Sindoor:पूर्व राजनयिक ने ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ की, बोले- सैन्य दृष्टिकोण से यह हमला अहम
Thu, 08 May 2025 02:36 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 08 May 2025 02:36 PM IST
सार
भारत के ऑपरेशन सिंदूर को दुनियाभर में समर्थन मिल रहा है। भारत के पूर्व राजनयिक फैबियन ने भी ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ की है। उन्होंने इस ऑपरेशन को संतुलित और सुनियोजित बताया है।
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने 6-7 मई की मध्य रात्रि को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। भारत ने 25 मिनट के भीतर पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर पहलगाम आतंकी हमले का हिसाब बराबर कर लिया। हर कोई भारत की सैन्य कार्रवाई का समर्थन कर रहा है। इसी कड़ी में पूर्व राजनयिक केपी फैबियन ने भी गुरुवार को ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा की। उन्होंने इस ऑपरेशन को संतुलित और सोच- समझकर किया गया बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के हमले से पाकिस्तान दहल गया है, लेकिन वह खुद को असहाय नहीं दिखाना चाहता है।
भारतीय हमले की गूंज पाकिस्तान में दूर तक गई है
उन्होंने एएनआई समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने बिना पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश किए ही हमला किया है। पुलवामा हमले के बाद ऐसा पहली बार हुआ है। फैबियन ने कहा कि भारतीय हमले की गूंज पाकिस्तान में बहुत दूर तक गई है। इसके साथ ही यह हमला सैन्य दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद जवाबी कार्रवाई करने का वादा किया है, क्योंकि वह खुद को असहाय नहीं दिखाना चाहते हैं।
पाकिस्तान खुद को असहाय नहीं दिखाना चाहता है
फैबियन ने पाकिस्तान की गीदड़भभकी को लेकर कहा कि पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के बाद से खुद को असहाय नहीं दिखाना चाहता है। पाकिस्तान खुद इस दुविधा में है कि क्या जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए, अगर करनी है, तो कैसे जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए । पहले की एक रिपोर्ट में उन्होंने कहा था कि हमने पहले ही जवाबी कार्रवाई कर दी है। लेकिन उस बयान का कोई आधार नहीं था। वह शायद भारतीय विमानों को मार गिराने के बारे में झूठे दावों का जिक्र कर रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच अचानक दिल्ली पहुंचे सऊदी अरब के मंत्री, ईरानी विदेश मंत्री भी आए
दक्षिण एशिया में एक और युद्ध नहीं चाहते ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव पर गहरी चिंता जाहिर की थी। इस पर फैबियन ने जोर देकर कहा कि डोनाल्ड ट्रंप दक्षिण एशिया में एक और बड़ा युद्ध नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने पहले यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने का वादा किया था। ऐसे में वे राष्ट्रपति बनने के बाद दक्षिण एशिया में एक और बड़ा युद्ध नहीं चाहते हैं। फैबियन ने आगे कहा कि चीन पाकिस्तान का सहयोगी है। चीनी मीडिया स्वाभाविक रूप से पाकिस्तान को अच्छी छवि में दिखाने की कोशिश करेगी। चाहे वह सच हो या झूठ,। इसलिए हमारे दूतावास ने सही काम किया और उन्हें कहा कि भारत से संबंधित कहानियां को प्रकाशित करने से पहले क्रॉस-चेक करने की जरूरत है।
पहलगाम का बदला ऑपरेशन सिंदूर
दरअसल, भारतीय सेना ने बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर हमले किए। इन हमलों का उद्देश्य पहलगाम हमले के पीड़ितों का बदला लेना था। इसके साथ ही भारतीय धरती पर हमलों की योजना बनाने में शामिल जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के प्रमुख ठिकानों को खत्म कर दिया गया।
ये भी पढ़ें- Pakistan: 1947 से अब तक हर हिमाकत का मिला मुंहतोड़ जवाब; बार-बार शिकस्त के बाद भी नहीं सुधर रहा आतंक का आका
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन