{"_id":"5d101b958ebc3e59606ec166","slug":"former-dgp-lakshmi-narayana-passed-away-who-arrested-indira-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी के बाद इंदिरा गांधी को गिरफ्तार करने वाले पूर्व डीजीपी नहीं रहे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इमरजेंसी के बाद इंदिरा गांधी को गिरफ्तार करने वाले पूर्व डीजीपी नहीं रहे
Mon, 24 Jun 2019 06:55 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 24 Jun 2019 06:55 AM IST
विज्ञापन
पूर्व आईपीएस अधिकारी और तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रह चुके वीआर लक्ष्मीनारायण का निधन चेन्नई में हो गया। वह 91वें वर्ष के थे। सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर रहते हुए वीआर लक्ष्मीनारायण ने मोरारजी देसाई सरकार के आदेश पर 1977 में भ्रष्टाचार के एक मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को गिरफ्तार किया था। यह घटना आपातकाल के बाद की है।
आपातकाल खत्म होने के बाद हुए लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद इंदिरा गांधी को सत्ता छोड़नी पड़ी थी। 1951 बैच के आईपीएस अधिकारी लक्ष्मीनारायण लंबी उम्र की वजह से दिक्कतों का सामना कर रहे थे। वह तमिलनाडु के डीजीपी रहते हुए सेवानिवृत्त हुए थे।