{"_id":"5e15136c8ebc3e87c300c762","slug":"former-cricketer-saba-karim-son-hits-by-car-woman-crossing-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व क्रिकेटर सबा करीम के बेटे ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पूर्व क्रिकेटर सबा करीम के बेटे ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मारी
Wed, 08 Jan 2020 04:55 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 08 Jan 2020 04:55 AM IST
विज्ञापन
सबा करीम
पूर्व क्रिकेटर सबा करीम के बेटे फिदेल करीम (28) ने पेडर रोड में चौबीस वर्षीय युवती सिद्धि मंडल को अपनी कार से टक्कर मार दी। हादसे में बुरी तरह से घायल सिद्धि को तुरंत पास के जसलोक अस्पताल ले जाया गया। खबर लिखे जाने तक वह अचेत थी।
विज्ञापन
दक्षिण मुंबई के पुलिस अधिकारी के मुताबिक फिदेल करीम को हिरासत में ले लिया गया उसे गिरफ्तार किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस करीम के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और 338 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे विला थेरेसा स्कूल के पास की है। करीम केम्पस कॉर्नर से दक्षिण मुंबई की तरफ जा रहा था। पेशेवर फुटबॉल कोच करीम अपनी गाड़ी से प्रैक्टिस के लिए जा रहा था। तभी उसने पैदल सड़क पार कर रही सिद्धि को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सिद्धि उस इलाके में घरों में साफ-सफाई का काम करती है। हादसे के वक्त करीम दूसरी गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था। पूर्व विकेट कीपर सबा करीम इस समय बीसीसीआई के क्रिकेट परिचालन में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत है।