फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former cook of Bollywood Celebrities declared dead in UP revenue records despite being alive, NHRC seeks report

साजिश: जिंदा शख्स को मृत दिखाकर हड़पी जमीन, नाना पाटेकर समेत कई हस्तियों के लिए पका चुका है पकवान

Fri, 02 Apr 2021 09:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 02 Apr 2021 09:04 PM IST
सार

  • जिंदा व्यक्ति को मृत बताने का यह मामला वाराणसी जिले का
  • खानसामा संतोष कुमार सिंह पहुंचा मानवाधिकार आयोग
  • दलित युवती से शादी करने पर परिजनों ने की घिनौनी हरकत

विज्ञापन
Former cook of Bollywood Celebrities declared dead in UP revenue records despite being alive, NHRC seeks report
NHRC

विस्तार

बॉलीवुड के कई नामचीन कलाकारों के पूर्व खानसामा को उत्तर प्रदेश के भू-राजस्व रिकॉर्ड में मृत दिखाए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने वाराणसी के कलेक्टर से चार सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। जमीन हड़पने के लिए स्वजनों ने ही यह साजिश रची। 

विज्ञापन


बॉलीवुड फिल्मों में जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाने व उसकी संपत्ति हड़पने और उसके अचानक सामने आने जैसी कहानियां आम हैं, लेकिन उसी से जुड़े रहे व्यक्ति की रियल लाइफ में भी ऐसा हो गया। पीड़ित खानसामा संतोष सिंह की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वकील राधा कांत त्रिपाठी ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत की है। 
विज्ञापन


सिर्फ इतना था कसूर
संतोष सिंह अभिनेता नाना पाटेकर जैसे बॉलीवुड के कई कलाकारों का खानसामा रहा है। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने 2003 में एक दलित लड़की से शादी कर ली थी। जबकि वह खुद ठाकुर समुदाय का है, इसलिए उसके परिजन इस विवाह के लिए तैयार नहीं थे। उसके चचेरे भाई ने उसकी शादी के बाद उसे मृत घोषित करने का निर्णय लिया था। इसी के अनुरूप दस्तावेज भी बनवा लिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग ने वाराणसी कलेक्टर से मांगी रिपोर्ट
मामला संज्ञान में आने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने वाराणसी के जिला कलेक्टर को पत्र भेजकर मामले की रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने कलेक्टर से पूछा है कि आखिर एक जिंदा व्यक्ति को राजस्व अभिलेख में मृत कैस दिखा दिया गया? आयोग ने दोषी अफसरों को दंडित करने का भी निर्देश दिया है।


12.1 एकड़ जमीन है संतोष सिंह की
वकील राधा कांत त्रिपाठी के अनुसार संतोष सिंह के परिजनों ने उसे मृत घोषित कराकर भू-रिकॉर्ड से उसका नाम से हटवा दिया है। अब वह अपनी 12.1 एकड़ जमीन वापस पाने के लिए कानूनी मदद ले रहा है। यह जमीन वाराणसी जिले के चित्तौनी गांव में है। इस पर उसके चचेरे भाइयों ने उसे मृत बताकर कब्जा कर लिया है। 

Former cook of Bollywood Celebrities declared dead in UP revenue records despite being alive, NHRC seeks report
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed