{"_id":"5973d23c4f1c1b8a3e8b4691","slug":"former-congress-mp-shivaji-rao-patil-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के पूर्व सांसद शिवाजीराव पाटिल का मुंबई में निधन ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस के पूर्व सांसद शिवाजीराव पाटिल का मुंबई में निधन
एजेंसी, मुंबई
Updated Sun, 23 Jul 2017 04:01 AM IST
विज्ञापन
शिवाजीराव पाटिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल के पिता शिवाजीराव पाटिल का शनिवार को बीमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। शिवाजीराव महाराष्ट्र विधानसभा और राज्य कैबिनेट के सदस्य रह चुके थे। पाटिल को 2013 में पद्म भूषण अवार्ड से भी नवाजा गया था। वे 1992 से 1998 तक राज्यसभा के सदस्य, 1960 से 1967 के बीच एमएलसी और महाराष्ट्र विधानसभा में 1960-1967 के बीच विधायक रहे।
विज्ञापन
शिवाजीराव का जन्म 5 मार्च 1925 को हुआ था। उनकी शादी विद्यावती पाटिल से हुई थी। वे समाज सेविका थीं। उनका निधन साल 2015 में हुआ था। शिवाजीराव कई पार्टियों से जुड़े रहे। वे राजनेता के रूप में कांग्रेस, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी से जुड़े रहे।
विज्ञापन
अपनी युवावस्था में वे वाम विचारधारा को भी समर्थन करते थे। वे अपने कॉलेज के दिनों में एआईएसएफ अध्यक्ष भी रहे। आजादी के बाद उन्होंने महाराष्ट्र विधान परिषद में बतौर सदस्य 1960-1967 के बीच कार्य किया। वे महाराष्ट्र विधानसभा में 1967 से 1980 के बीच तीन बार विधायक रहे।
विज्ञापन
वर्ष 1967, 1972 और 1978 इंडियन नेशनल कांग्रेस से विधायक के रूप में निर्वाचित हुए और साथ ही वे दो बार कैबिनेट मंत्री भी बने। वे 1992 से 1998 तक राज्यसभा के सदस्य रहे।