{"_id":"5cebda96bdec22078a1fd2c4","slug":"former-congress-mp-from-tezpur-lok-sabha-seat-moni-kumar-subba-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व सांसद मनि कुमार सुब्बा का निधन, नागरिकता पर उठे थे सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेजपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व सांसद मनि कुमार सुब्बा का निधन, नागरिकता पर उठे थे सवाल
Mon, 27 May 2019 06:11 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 27 May 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
मनि कुमार सुब्बा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मनि कुमार सुब्बा का रविवार रात नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें फॉरच्यून अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। सुब्बा 61 साल के थे और तेजपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सासंद थे। उनके परिवार में एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।
मनि कुमार सुब्बा का जन्म 16 मार्च 1958 को हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव देखे। सुब्बा नाउबेचा विधानसभा से विधायक चुने गए थे। इसके बाद वे तेजपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर सांसद का चुनाव लड़े और विजयी रहे। सुब्बा 12वीं, 13वीं और 14वीं लोकसभा में तेजपुर से लगातार सांसद चुने गए। सुब्बा असम गोरखा सम्मेलन में बतौर अध्यक्ष रहते हुए लंबे समय तक अपनी सेवाएं देते रहे।

नागरिता को लेकर उठा था विवाद
एक समय सुब्बा की नागरिकता संदेह के दायरे में आई। वे कहते थे कि उनका जन्म पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग में हुआ था। लेकिन जब इस पर विवाद हुआ और जांच के लिए मामला सीबीआई को सौंपा गया तो उस दौरान ये बातें सामने आई थी कि वे नेपाल से सिक्किम में आए थे। उन्होंने एक चिटफंड कंपनी भी शुरू की थी। इसके बाद असम के शोणितपुर जिले में पहुंचकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की।
विज्ञापन