{"_id":"59c9ed6e4f1c1b6e548b4710","slug":"former-congress-leader-narayan-rane-met-bjp-chief-amit-shah-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस छोड़ने के बाद अमित शाह से मिले नारायण राणे, हो सकते हैं BJP में शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस छोड़ने के बाद अमित शाह से मिले नारायण राणे, हो सकते हैं BJP में शामिल
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस छोड़ चुके नारायण राणे की मुलाकात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से दिल्ली में हुई। उनकी इस मुलाकात के बाद ये तय माना जा रहा है वे जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।
विज्ञापन
राणे के साथ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दानवे और रेवन्यू मिनिस्टर चंद्रकांत पाटिल ने भी शाह से मुलाकात की। हालांकि, बीजेपी ने कहा है कि शाह और राणे की ये मुलाकात सिंधूदुर्ग में जल्द खुलने वाले अस्पताल के उद्घाटन के आमंत्रण को लेकर हुई थी।
विज्ञापन
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक राणे पार्टी में सीधे शामिल ने होकर सहयोगी के रूप में जुड़ सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उनके महाराष्ट्र में बीजेपी से जुड़ने का फायदा सीएम देवेंद्र फडणवीस को हो सकता है क्योंकि उनके कैबिनेट में राणे के स्तर का कोई सीनियर नेता नहीं है। कोंकण में नारायण राणे की मजबूत पकड़ होने की वजह से शिवसेना के खिलाफ बीजेपी उन्हें मजबूती से इस्तेमाल कर सकती है।
विज्ञापन
बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक उन्हें महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। दरअसल, कांग्रेस हाईकमान के साथ राणे संबंध पिछले दो महीने से ठीक नहीं चल रहे थे। उनका आरोप था कि उन्हें पार्टी ने दरकिनार कर दिया है और इसी नाराजगी में उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला ले लिया।