फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Senior Congress leader Narayan Rane resigns from the party

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे ने कांग्रेस छोड़ी, कहा-पार्टी ने नहीं निभाया अपना वादा

Thu, 21 Sep 2017 06:35 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Thu, 21 Sep 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
Senior Congress leader Narayan Rane resigns from the party
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने अटकलों को सही साबित करते हुए कांग्रेस से नाता तोड़ने की घोषणा की है। उन्होंने पार्टी छोड़ने के साथ विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा देते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का अपना वादा नहीं निभाया।
विज्ञापन


राणे के बेटे और कांग्रेस के पूर्व सांसद निलेश राणे ने भी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। अब उनके भाजपा से जुड़ने की संभावना जताई जा रही है। 

कोंकण क्षेत्र में स्थित अपने गृह जिले सिंधुदुर्ग में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कहने का ऐलान करते हुए कहा, ‘मैंने 12 साल पहले जब शिव सेना छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था, तब सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल ने मुझे मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था।
विज्ञापन


यहां तक कि मैडम (सोनिया गांधी) ने भी मुझसे दो बार कहा था कि मुझे सीएम बनाया जाएगा, लेकिन वे दोनों इससे मुकर गए।’ मालूम हो कि राणे 26 जुलाई, 2005 को कांग्रेस में शामिल हुए थे और उसके अगले ही दिन उन्हें महाराष्ट्र सरकार में राजस्व मंत्री बना दिया गया। इससे पहले वे शिव सेना में थे और1999 में छह महीने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राणे ने कहा कि कांग्रेस उनका उपयोग करना नहीं जानती है। कांग्रेस के कर्ता-धर्ता पार्टी को आगे ले जाने के इच्छुक नहीं हैं। अब कांग्रेस को उनके महत्व का पता चलेगा जब उनके समर्थक पार्टी छोड़कर उनके साथ जुड़ जाएंगे।


क्या वे भाजपा में शामिल होंगे, इसके जवाब में राणे ने कहा कि अभी उन्होंने इस बारे में कुछ तय नहीं किया है। पिछले महीने अहमदाबाद में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद से ही उनके कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसके अलावा हाल में संपन्न गणेश उत्सव के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस ने राणे के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed