{"_id":"672cdfbd1d02d59da30b98d2","slug":"former-cm-reddy-called-cm-naidu-a-failure-ys-sharmila-opposes-increase-in-electricity-prices-2024-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Andhra Pradesh: CM नायडू को पूर्व सीएम रेड्डी ने बताया फेल; वाईएस शर्मिला ने बिजली कीमतें बढ़ाने का किया विरोध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra Pradesh: CM नायडू को पूर्व सीएम रेड्डी ने बताया फेल; वाईएस शर्मिला ने बिजली कीमतें बढ़ाने का किया विरोध
Thu, 07 Nov 2024 09:14 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 07 Nov 2024 09:14 PM IST
सार
पूर्व सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि अगर कोई चंद्रबाबू नायडू से उनके शासन को लेकर सवाल करता है तो उससे नागरिक के तौर पर व्यवहार नहीं किया जाता।
विज्ञापन
जगन मोहन रेड्डी, चंद्रबाबू नायडू
- फोटो : ANI
विस्तार
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू पर पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी और उनकी बहन, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने हमला बोला। पूर्व सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सीएम के पांच महीने के शासन को पूरी तरह से फेल करार दिया। वहीं वाईएस शर्मिला ने राज्य में बढ़ती बिजली की कीमतों के विरोध में लालटेन मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने बिजली कीमतों में हुई बढ़ोतरी को कम करने की मांग की।
पूर्व सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि अगर कोई चंद्रबाबू नायडू से उनके शासन को लेकर सवाल करता है तो उससे नागरिक के तौर पर व्यवहार नहीं किया जाता। वह खुलेआम नहीं घूम सकता है। दुर्भाग्य से यह आंध्र प्रदेश की दुर्दशा है। चंद्रबाबू नायडू बीते पांच महीने में सरकार चलाने में पूरी तरह से फेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम नायडू ने चुनाव के दौरान जो भी वादे किए थे। घोषणापत्र में जो भी कहा था, अब साबित हो चुका है कि वह सब झूठ था।
उन्होंने कहा कि आप राज्य में पहली बार ऐसी स्थिति देख रहे होंगे कि राज्य सरकार इसलिए डरी हुई है कि लोग सवाल करेंगे कि घोषणा पत्र में किए गए सुपर 6 और 7 वादों का क्या हुआ? इसी डर से उन्होंने अब तक नियमित बजट के लिए आगे कदम नहीं बढ़ाया। वह पूरी तरह से विफल हो गए हैं। लोगों ने समझ लिया है और महसूस किया है कि उन्होंने अपने चुनाव अभियान के दौरान केवल झूठ बोला। घोषणापत्र के वादे भी झूठ साबित हुए हैं। इसे लेकर लोग उनसे सवाल कर रहे हैं तो वह अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने कहा कि राज्य में पुलिस अधिकारी खासकर डीजीपी अब चंद्रबाबू नायडू के हाथों की कठपुतली बन गए हैं। इसके चलते राज्य की कानून-व्यवस्था बिगड़ गई है। हर कोई चंद्रबाबू नायडू के लाल किताब शासन को लागू करने की कोशिश में लगा है। जो उनके खिलाफ आवाज उठाने वाले किसी भी व्यक्ति के प्रति असहिष्णुता की बात करता है। कानून और व्यवस्था पीछे चली गई है और असली मुद्दे पीछे छूट गए हैं। इन पांच महीनों के भीतर 91 से अधिक महिलाओं और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। उनमें से सात की मौत हो चुकी है। वाईएसआरसीपी समर्थकों की हत्या, मारपीट और संपत्तियों को नष्ट करने के कई मामले सामने आए हैं।

वाईएस शर्मिला के नेतृत्व में लालटेन जुलूस निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब
कांग्रेस ने निकाला लालटेन जुलूस
आंध्र प्रदेश कांग्रेस की प्रमुख वाईएस शर्मिला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चंद्रबाबू नायडू सरकार द्वारा बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आंध्र प्रदेश के लोग तेलंगाना, तमिलनाडु या पड़ोसी राज्यों की तुलना में बहुत अधिक बिजली की कीमतें चुका रहे हैं। तेलंगाना 200 यूनिट तक 4.8 रुपये प्रति यूनिट चार्ज कर रहा है। जबकि तमिलनाडु 400 यूनिट तक 4.8 रुपये प्रति यूनिट चार्ज ले रहा है। आंध्र प्रदेश सरकार भी 225 यूनिट तक छह रुपये चार्ज कर रही है। अब 17,000 करोड़ रुपये की नई बिजली वृद्धि के साथ चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के लोगों पर बोझ डालना चाहते हैं। बिजली के बिल में कम से कम 40 प्रतिशत की वृद्धि होने जा रही है। यह सही नहीं है। हम मांग करते हैं कि इस बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए।
संंबंधित वीडियो