फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   former cm devendra Fadnavis said in Assembly Maharashtra government has appointed people linked to Dawood in the Waqf Board

महाराष्ट्र: उद्धव सरकार ने कहा- फडणवीस के आरोपों की सीआईडी जांच होगी, पूर्व सीएम ने एमवीए पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 14 Mar 2022 08:06 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 14 Mar 2022 08:06 PM IST
सार

भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को विधानसभा में बोलते हुए सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के वक्फ बोर्ड में भगौड़े गैंगस्टर दाउद इब्राहिम से जुड़े लोगों को निय़ुक्त किया है। 
 

विज्ञापन
former cm devendra Fadnavis said in Assembly Maharashtra government has appointed people linked to Dawood in the Waqf Board
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को विधानसभा में बोलते हुए शिवसेना के नेत्तृव वाली महाराष्ट्र सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के वक्फ बोर्ड में भगौड़े गैंगस्टर दाउद इब्राहिम से जुड़े लोगों को नियुक्त किया है। 

विज्ञापन


विधानसभा में बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि उन्होंने एक पेन ड्राइव जमा की थी, जिसमें वक्फ बोर्ड के सदस्यों मोहम्मद अरशद खान और मुदासिर लांबे के बीच बातचीत थी। बातचीत के दौरान, लांबे ने दावा किया था कि उनके ससुर दाऊद इब्राहिम के सहयोगी थे। वहीं अरशद खान ने कहा कि उनके चाचा अंडरवर्ल्ड का हिस्सा थे। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया कि अरशद खान जेल में बंद हौं और मुदासिर लांबे पर बलात्कार के आरोप हैं इसके बावजूद वह बाहर घूम रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बजटीय प्रावधानों को लेकर महाराष्ट्र महाविकास अघाड़ी की सरकार पर भी हमला किया। इन बजटीय प्रावधानों में कहा गया था कि पूंजीगत व्यय 49 प्रतिशत से घटकर 35 प्रतिशत हो गया है, जो चिंताजनक है, जबकि राजस्व व्यय 60 प्रतिशत से बढ़कर 66 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फडणवीस ने कहा कि जीएसडीपी में 12.1 प्रतिशत की वृद्धि केवल कागजों पर हुई है, जबकि राज्य सरकार द्वारा घोषित पांच सूत्री विकास कार्यक्रम में शिक्षा को लेकर कोई प्रावधान नहीं किया गया था। पूर्व सीएम ने बजट घोषणाओं को नई बोतल में पुरानी शराब बताते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा कृषि ऋण माफ करने के दावों के बावजूद किसानों को साहूकारों से वित्तीय मदद लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

विधानसभा में बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कृषि भूखंडों की बिजली आपूर्ति काटा जाना, कोरोना को लेकर दी जाने वाली सुविधाओं की स्थापना में भ्रष्टाचार, चक्रवात निसर्ग और तौकते से प्रभावित लोगों को राहत देने में कमी को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

महाराष्ट्र सरकार ने सीआईडी जांच कराने की कही बात

वहीं,महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने सोमवार को विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के आरोपों की जांच सीआईडी से कराने की घोषणा की। विशेष लोक अभियोजक प्रवीन चाह्वाण के कार्यालय में उन्होंने कहा कि इस 'स्टिंग ऑपरेशन' की जांच की जाएगी। निचले सदन में कानून व्यवस्था को लेकर बहस के दौरान उन्होंने कहा कि विशेष लोक अभियोजक प्रवीन चाह्वाण ने इस्तीफा दे दिया। 

नवाब मलिक की बेटी ने किया फडणवीस पर पलटवार

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक की बेटी ने सोमवार को भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के आरोपों को खारिज कर दिया। पूर्व सीएम ने आरोप लगाया था कि  महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार ने राज्य के वक्फ बोर्ड में भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन और आतंकवादी दाऊद इब्राहिम से जुड़े लोगों को नियुक्त किया है।


सना मलिक-शेख ने फडणवीस पर पलटवार करते हुए कहा कि यह उनके (2014-19) नेतृत्व वाली राज्य की पिछली सरकार थी, जिसने मुदासिर लांबे को नियुक्त किया था, जिन पर भाजपा नेता ने दाऊद इब्राहिम के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई की उपाध्यक्ष सना मलिक-शेख ने ट्विटर पर फडणवीस के साथ लांबे की तस्वीर भी साझा की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed