फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former CEC: Reports of use of US funds during my tenure to increase voting are false, claims former CEC

SY Quraishi: पूर्व चुनाव आयुक्त बोले- मतदान बढ़ाने के लिए मेरे कार्यकाल में अमेरिकी फंड के इस्तेमाल की बात गलत

Sun, 16 Feb 2025 11:36 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 16 Feb 2025 11:36 PM IST
सार

SY Quraishi: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने उनके कार्यकाल के दौरान अमेरिकी फंड के इस्तेमाल की खबरों को गलत बताया है। एसवाई कुरैशी ने एक बयान जारी कर कहा कि, इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।

विज्ञापन
Former CEC: Reports of use of US funds during my tenure to increase voting are false, claims former CEC
एसवाई कुरैशी, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त - फोटो : ANI / X / @DrSYQuraishi

विस्तार

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अमेरिकी एजेंसी के पैसे के इस्तेमाल की खबरें गलत हैं। एसवाई कुरैशी ने एक बयान जारी कर कहा, मीडिया के एक हिस्से में खबर आयी है कि 2012 में जब मैं मुख्य चुनाव आयुक्त था तब एक अमेरिकी एजेंसी से भारत में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए फंडिंग को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर हुए थे। इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




2012 में एक एमओयू हुआ था- कुरैशी
उन्होंने कहा, 2012 में एक एमओयू हुआ था लेकिन वह इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर इलेक्टोरल सिस्टम्स के साथ हुआ था लेकिन यह भारतीय चुनाव आयोग के प्रशिक्षण और संसाधन केंद्र में दुनिया के इच्छुक देशों के चुनाव अधिकारियों को प्रशिक्षण दिए जाने से संबंधित था। ईसीआई का यह प्रशिक्षण केंद्र, इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (आईआईडीईएम) में स्थित है। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव आयोग इस तरह के एमओयू कई अन्य चुनाव प्रबंधन ईकाईयों के साथ करता है और इसमें किसी तरह का वित्तीय लेन-देन नहीं हुआ था न ही ऐसे लेन-देन का कोई वादा ही था।






अमेरिकी विभाग ने रोकी एक 21 मिलियन डॉलर की मदद
वहीं भारत में वोटिंग बढ़ाने के लिए मिलने वाली 21 मिलियन डॉलर की मदद को अमेरिका की सरकारी दक्षता विभाग की तरफ से रोक दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, डीआजीई ने अंतरराष्ट्रीय मदद बजट में कटौती के तहत यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed