फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former BJP National General Secretary KN Govindacharya shared his experiences

केएन गोविंदाचार्य ने याद दिलाए वो दिन, जब आडवाणी के पास नहीं थे पोस्टर लगाने के पैसे

Sat, 16 Mar 2019 04:59 AM IST
गौरव द्विवेदी संतोष कुमार, नई दिल्ली
संतोष कुमार, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 16 Mar 2019 04:59 AM IST
विज्ञापन
Former BJP National General Secretary KN Govindacharya shared his experiences
केएन गोविंदाचार्य (फाइल)

वाकया 1989 संसदीय चुनाव है। तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष लाल कृष्ण आडवाणी नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। उनके खिलाफ पूर्व राष्ट्रपति वीवी गिरी के परिवार की सदस्य रही वी. मोहिनी गिरी कांग्रेस से खड़ी थीं। नामांकन होने के साथ नाम वापसी की तारीख निकल गई थी। 10-12 दिन बाद वोटिंग होनी थी। 

विज्ञापन


कांग्रेस का प्रचार जोरों पर था। पूरा इलाका कांग्रेस उम्मीदवार के होर्डिंग-पोस्टर से पटा पड़ा था। जबकि तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष की प्रचार सामग्री कहीं नजर नहीं आ रही था। प्रचार अभियान काफी कमजोर दिख रहा था। उस वक्त मैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विशेष सहायक के तौर पर काम कर रहा था। एक दिन सुबह जब उन्होंने इस बारे में पूछा तो उन्होंने टका सा जवाब दिया कि हमारे पास पैसा नहीं है। कहां से पोस्टर-बैनर लगवाया जाए। 
विज्ञापन


इतना सुनकर मैं चौंक पड़ा। मैंने कहा कि अभी कल ही तो आपने मुझे एक पेटी रकम दी थी। जिसे मैंने भाजपा मुख्यालय पहुंचा दिया था। ऐसे में पैसे की कमी की बात कहां से आ गई? इस पर बड़ी मासूमियत से उन्होंने जवाब दिया कि गोविंद, वह पैसा तो अखिल भारतीय चुनाव प्रचार के लिए है। पूरे देश में उसका वितरण होना है। उसे मैं अपने क्षेत्र के प्रचार में कैसे लगा सकता हूं?
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पूरा माजरा मुझे समझ आ गया। दूसरे दिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे अरुण जेटली से मिला। उनसे इस बारे में चर्चा की। जेटली ने रात भर का वक्त मांगा और अगले दिन कुछ पैसे का इंतजाम कर पोस्टर बैनर छपवाया। उसके बार भाजपा अध्यक्ष का चुनाव प्रचार जोर पकड़ा और वह लोक सभा चुनाव जीतने में कामयाब भी रहे।

(नोट: संघ विचारक व राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के संस्थापक केएन गोविंदाचार्य से बातचीत पर आधारित)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed