{"_id":"578390144f1c1be97b13d76e","slug":"former-bjp-mla-oza-claims-during-bihar-polls-amit-shah-owaisi-had-secret-deal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'बिहार चुनाव से पहले अमित शाह ने ओवैसी के साथ की थी सीक्रेट डील' ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'बिहार चुनाव से पहले अमित शाह ने ओवैसी के साथ की थी सीक्रेट डील'
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 11 Jul 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व भाजपा विधायक यतिन ओझा ने आरोप लगाया है कि बिहार चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने असदुद्दीन ओवैसी के साथ गुप्त समझौता किया था। यतिन ओझा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखी चिठ्ठी में इस बात का दावा किया है। यह खत वेबसाइट 'जनता का रिपोर्टर' पर प्रकाशित किया गया है।
केजरीवाल को लिखी चिठ्ठी में ओझा ने आरोप लगाया है कि अमित शाह और असदुद्दीन ओवैसी के बीच हुए गुप्त समझौते में यह पहले से तय था कि ओवैसी की पार्टी एमआईएम बिहार के मुस्लिम बहुल इलाके में अपने उम्मीदवार उतारेगी। ओझा ने खत में लिखा है, 'यह फैसला भी किया गया था कि ओवैसी भड़काऊ बयान देंगे। इन बयानों को अमित शाह तैयार करेंगे। इससे वोटों का ध्रुवीकरण हो जाएगा।'
यतिन ओझा ने कुछ दिनों पहले भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। ओझा ने हाल ही में केजरीवाल की गुजरात यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात की थी।

पूरा पत्र यहां पढ़े
यतिन ओझा के मुताबिक असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ने अमित शाह से उनके घर पर गुप्त मुलाकात की थी। बता दें कि बिहार चुनाव के दौरान ओवैसी ने बिहार चुनाव में सिर्फ वहां के मुस्लिम बहुल इलाके सीमांचल में उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि, उनका कोई भी प्रत्याशी जीत नहीं पाया था।