{"_id":"5f460b688ebc3e3ce2735994","slug":"former-assam-chief-minister-tarun-gogoi-tests-positive-for-covid-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता तरुण गोगोई कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता तरुण गोगोई कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी
Wed, 26 Aug 2020 12:44 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। हाल ही में उन्होंने कोविड-19 टेस्ट करवाया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांग्रेस नेता ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। गोगोई ने कहा है कि उनके संपर्क में आए लोग तुरंत कोरोना टेस्ट करवा लें।
विज्ञापन
गोगोई ने ट्वीट कर कहा, मेरी कोरोना रिपोर्ट कल पॉजिटिव आई है। जो लोग पिछले कुछ दिनों के दौरान मेरे संपर्क में आए, उन्हें तुरंत कोरोना टेस्ट के लिए जाना चाहिए। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उनकी पत्नी डॉली गोगोई में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि डॉक्टरों ने 85 वर्षीय गोगोई को घर में पृथक रहने की सलाह दी है। जोहराट जिले की तीताबोर विधानसभा सीट से विधायक गोगोई कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए असम के 13वें विधायक हैं। इससे पहले असम के डीजीपी भास्कर ज्योति महंता और कामरूप (एम) के उपायुक्त बिस्वजीत पेगू भी कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
I have been tested Covid 19 positive yesterday. People who came in contact with me during Last few days they should go for Covid test immediately.
— Tarun Gogoi (@tarun_gogoi) August 26, 2020
साल 2016 में भाजपा के सत्ता में आने से पहले तक तरुण गोगोई ने 15 साल तक असम के मुख्यमंत्री के रूप में पद संभाला। असम में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इसके मद्देनजर राज्य में कांग्रेस की वापसी के लिए गोगोई पिछले कुछ दिनों से लगातार यात्रा कर रहे हैं।