फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Andhra CM Chandrababu Naidu to be produced at ACB court in fibernet scam case on Monday

ACB Court: आंध्र के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की मुश्किलें बढ़ीं, फाइबरनेट घोटाले में 16 अक्तूबर को होगी

Thu, 12 Oct 2023 08:01 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 12 Oct 2023 08:01 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को एसीबी कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। फाइबरनेट घोटाला मामले में उन्हें पेश किया जाएगा। विजयवाड़ा की अदालत ने चंद्रबाबू नायडू को 16 अक्तूबर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच पेश करने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
Former Andhra CM Chandrababu Naidu to be produced at ACB court in fibernet scam case on Monday
Chandra Babu Naidu (फाइल फोटो)

विस्तार

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को एसीबी कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। फाइबरनेट घोटाला मामले में सोमवार को उन्हें पेश किया जाएगा। फाइबरनेट घोटाला मामले में गुरुवार को एसीबी अदालत ने सीआईडी को मामले में चंद्रबाबू के लिए प्रिजनर इन ट्रांजिट (पीटी) वारंट जारी करने की अनुमित दे दी है। विजयवाड़ा की एसीबी अदालत ने तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख को सोमवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच पेश करने का आदेश दिया गया है। बता दें कौशल विकास मामले और अमरावती इनर रिंग रोड मामले के बाद यह तीसरा भ्रष्टाचार का मामला है,जिसमें चंद्रबाबू नायडू को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


क्या है फाइबरनेट घोटाला? 
फाइबरनेट घोटाला नियमों का उल्लंघन करके एक पसंदीदा कंपनी को 330 करोड़ रुपये के एपी फाइबरनेट प्रोजेक्ट के चरण -1 के लिए कार्य आदेश आवंटित करने के लिए निविदा प्रक्रिया में कथित हेरफेर का मामला है। यह घोटाला कथित तौर पर तब हुआ जब नायडू के पास ऊर्जा, बुनियादी ढांचा और निवेश विभाग का प्रभार था।
विज्ञापन


सीआईडी ने आरोप लगाए
सीआईडी ने आरोप लगाया कि टेंडर आवंटित करने से लेकर पूरे प्रोजेक्ट के पूरा होने तक कई अनियमितताएं हुईं, जिससे राजकीय कोष को खासा नुकसान हुआ है। परियोजना को निष्पादित करते समय घटिया सामग्री के उपयोग, शर्तों का उल्लंघन और आरएफपी में उल्लिखित विशिष्टताओं का पालन न करने के कारण ऑप्टिक फाइबर केबल की लगभग 80 प्रतिशत क्षमता अनुपयोगी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंद्रबाबू नायडू को पिछले महीने आंध्र प्रदेश आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने गिरफ्तार किया था। जबकि चंद्रबाबू कौशल विकास मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें बुधवार को अमरावती इनर रिंग रोड मामले में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने 16 अक्टूबर तक अग्रिम जमानत दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed