फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former actress and BJP leader Rupa Ganguly to replace Siddhu at Rajya Sabha

राज्यसभा की शान बढ़ाएंगी महाभारत की द्रोपदी, बीजेपी भेजेगी संसद 

Wed, 05 Oct 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Oct 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Former actress and BJP leader Rupa Ganguly to replace Siddhu at Rajya Sabha
रूपा गांगुली
चर्चित टीवी धारावाहिक महाभारत में द्रोपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली जल्द ही राज्य सभा में नजर आएंगी। क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे से खाली राज्य सभा की सीट पर सरकार ने रूपा गांगुली को उच्च सदन में भेजने का मन बनाया है।
विज्ञापन


चार महीने पहले हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में गांगुली ने बतौर भाजपा उम्मीदवार विधानसभा का चुनाव लड़ा था। लेकिन यह अनूठा इतेफाक है कि क्रिकेटर से नेता बने लक्ष्मीरतन शुक्ला से गांगुली चुनाव हार गईं थी। तो अब क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू के इस्तीफे ने उनके राज्यसभा में पहुंचने का अवसर प्रदान किया है। बताया जा रहा है कि सरकार ने गांगुली को राज्यसभा में भेजने का निर्णय कर लिया है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति के यहां से इसके एलान की औपचारिकता ही महज अभी बाकी है। 49 साल की रूपा गांगुली के जरिए भाजपा पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विकल्प बनना चाह रही है। पार्टी रणनीतिकारों का कहना है कि बंगाल में गांगुली का पूरजोर अकर्षण है। ममता के खिलाफ उनके आरोपों को जनता में बल मिलता है। पार्टी की रणनीति भविष्य में गांगुली को प्रदेश भाजपा के अहम नेता के रूप में पेश करने की है। इस कवायद में ही उन्हें राज्यसभा में एंट्री कराकर उनका सियासी कद बनाया जा रहा है। ताकि वे भविष्य में बंगाल में भाजपा की आवाज बन सकें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed