फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Forme RAW chief Anil Dhasmana has been appointed as NTRO chief for two years 

अनिल धस्माना बने एनटीआरओ के नए अध्यक्ष, बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक को दिया था अंजाम

Sat, 19 Sep 2020 05:49 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 19 Sep 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
Forme RAW chief Anil Dhasmana has been appointed as NTRO chief for two years 
anil dhasmana

अनुसंधान और विश्लेषण विंग (रॉ) के पूर्व प्रमुख अनिल धस्माना को दो साल के लिए राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (एनटीआरओ) का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन


धस्माना 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं
एनटीआरओ तकनीकी संस्था है, जिन पर भू-स्थानिक और सैटेलाइट तस्वीर की जिम्मेदारी होती है। यह संस्था भारत सरकार के अधीन काम करती है। धस्माना की नियुक्ति पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली समिति ने की है। इसकी औपचारिक घोषणा शुक्रवार शाम को की गई। अनिल धस्माना 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। 
विज्ञापन


बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक को दिया था अंजाम
धस्माना को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का करीबी माना जाता है। धस्माना के नेतृत्व में ही बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक का पूरा प्लान और ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


धस्माना ने 1993 में रॉ को ज्वाइन किया था
धस्माना ने भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ को 1993 में ज्वाइन किया था और एजेंसी के पाकिस्तान डेस्क पर जोरशोर से काम किया था। धस्माना ने सतीश झा की जगह ली है। बता दें कि सतीश झा एनटीआरओ के प्रमुख पद से गुरुवार को रिटायर हुए।

2019 लोकसभा चुनाव से पहले पद छोड़ दिया था
धस्माना को पाकिस्तान मामलों का एक्सपर्ट कहा जाता है। इसके अलावा वो सीमा सुरक्षा से जुड़े मामलों पर भी पैनी नजर रखते हैं। बता दें कि धस्माना ने 2019 लोकसभा चुनाव से पहले पद छोड़ दिया था, हालांकि उनका बढ़ाया गया कार्यकाल बचा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed