फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Forest Department Special Team Leaves Assam to Bring Back Brutally tortured Elephant Jaymala from Tamil Nadu

असम : जयमाला को वापस लाने के प्रयास तेज, फॉरेस्ट विभाग की एक टीम तमिलनाडु रवाना

Thu, 01 Sep 2022 08:30 PM IST
देवेश शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 01 Sep 2022 08:30 PM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम तमिलनाडु भेज दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, जयमाला के साथ ही आठ अन्य हाथियों को भी वापस असम लाया जाएगा।

विज्ञापन
Forest Department Special Team Leaves Assam to Bring Back Brutally tortured Elephant Jaymala from Tamil Nadu
हाथी - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु के एक मंदिर में असम से ले जाई गई जयमाला नामक हाथी के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने पर असम सरकार हरकत में आ गई है। गुरुवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम तमिलनाडु भेज दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, जयमाला के साथ ही आठ अन्य हाथियों को भी वापस असम लाया जाएगा।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से एक महावत जयमाला के पैरों में बुरी तरह से लाठियों से मार रहा है। इसके अलावा वह जयमाला को गंदी गालियां भी दे रहा है। इसके साथ ही फोटो भी शेयर किया गया है, जिसमें हाथी के पीठ पर कई चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के आने के बाद असम में चारों और हाथियों को वापस लेने की मांग की जाने लगी। 
विज्ञापन


शाम होते-होते असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने फॉरेस्ट विभाग की एक टीम को जयमाला के साथ ही अन्य आठ हाथियों को वापस लाने के लिए रवाना कर दिया। बताया जा रहा है कि जयमाला के साथ आठ अन्य हाथियों को 2008 में मंदिर दर्शन के नाम पर ले जाया गया था, लेकिन इन्हें वापस असम भेजा ही नहीं गया। वन्यजीवों के उत्पीड़न का वीडियो सामने आने के बाद सरकार ने मामले में तुरंत एक्शन लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed