फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Forensic report revealed Kathua rape and murder accused Vishal Jangotra had forged signatures

कठुआ: फोरेंसिक रिपोर्ट में दावा, दोस्तों ने किए आरोपी विशाल जंगोत्रा के नकली साइन

Mon, 21 May 2018 11:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 21 May 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
Forensic report revealed Kathua rape and murder accused Vishal Jangotra had forged signatures

जम्मू और कश्मीर की क्राइम ब्रांच को कठुआ बलात्कार और हत्या के मामले में रविवार को कुछ फोरेंसिक सबूत मिले हैं। जिससे यह खुलासा हुआ है कि विशाल जंगोत्रा ने अपनी परीक्षा में उपस्थिति दिखाने के लिए नकली हस्ताक्षर किए थे ताकि वह यह बात साबित कर सके कि घटना वाले दिनों वह मेरठ में मौजूद था ना कि कठुआ में।

विज्ञापन

 
क्राइम ब्रांच के सूत्रों का कहना है कि सेंट्रल फोरेंसिक लैबोरेटरी को जो फोरेंसिक रिपोर्ट मिली हैं उसमें विशाल के हस्ताक्षर परीक्षा में उपस्थिति दिखाने वाली आंसर शीट से मेल नहीं खाते हैं। जंगोत्रा का दावा है कि उसने मेरठ में आंसर शीट पर हस्ताक्षर किए थे जिससे यह साबित हो जाता है कि वह इस घृणित अपराध में शामिल नहीं था। उसका दावा है कि घटना के समय वह मेरठ में मौजूद था। 
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच का दावा है कि जगोंत्रा के हस्ताक्षर उसके दोस्तों ने किए हैं ताकि उसके मेरठ में होने के सबूत मिल सके। जांच एजेंसी को शक है कि यूनिवर्सिटी से किसी ने आरोपी की मदद की है और उसे 15 जनवरी को परीक्षा खत्म हो जाने के बाद आंसर शीट लिखने की इजाजत दी। एजेंसी ने आरोपी के तीन दोस्तों को समन भेजा है। उन्हें सोमवार को जांचकर्ताओं के सामने उपस्थित होने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जंगोत्रा ने दावा किया था कि वह 15 जनवरी को परीक्षा में उपस्थित हुआ था वहीं क्राइम ब्रांच की चार्जशीट के अनुसार वह कठुआ के रसाना गांव में उस समय मौजूद था जब घटना घटित हुई। जांचकर्ताओं को यह भी शक है कि आरोपी एक एटीएम में गया था ताकि उसकी उपस्थिति वहां दर्ज हो सके। इसी वजह से वह कैमरे की तरफ देख रहा था। एजेंसी की चार्जशीट के अनुसार कठुआ मामले में आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed