बड़ा दावा: भारत संग दोस्ती करना चाहता है तालिबान, जानें इस मसले पर क्या है केंद्र सरकार का रुख
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बड़ा दावा किया है कि नए अफगान शासकों ने भारत के साथ अच्छे संबंध बनाने की वकालत की है। हालांकि, भारत सरकार ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। इससे पहले भी भारतीय राजदूत के साथ तालिबानी नेताओं की मुलाकात हो चुकी है। श्रृंगला ने कहा कि फिलहाल हम तालिबान को लेकर वैश्विक गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।
विस्तार
तालिबान ने भारत की तरफ मधुर संबंध बनाने का हाथ बढ़ाया है। तालिबान लगातार भारत के साथ दोस्ताना संबंध बनाने के लिए कई बार प्रयास कर चुका है और तालिबानी राज के बाद अफगान शासकों ने भारत की चिंताओं को दूर करने में भरपूर सहयोग करने की इच्छा जताई है। ये बात विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कही। तीन दिन की अमेरिकी यात्रा पर गए श्रृंगला ने वाशिंगटन डीसी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि फिलहाल हम पाकिस्तान पर नजर बनाए हुए हैं कि अफगानिस्तान में तालिबानी हुकूमत के बाद उसका कैसा रुख रहेगा।
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि भारत को एक महीना संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करने का मौका मिला। इस दौरान चार प्रस्ताव को स्वीकार किया गया , लेकिन अफगानिस्तान में तालिबान शासकों के साथ द्विपक्षीय संबंध बनाने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है, क्योंकि इस पर वैश्विक स्तर पर बातचीत करने की जरूरत है। साथ ही श्रृंगला ने अफगानिस्तान में फंसे इच्छुक भारतीयों को निकालने की बात भी कही।
As UNSC chair for August, we adopted 4 resolutions but resolution on Afghanistan was very important. It called for an inclusive negotiated political settlement, demanded the Taliban to facilitate evacuation of those wanting to leave: Foreign Secy HV Shringla in Washington pic.twitter.com/Tp5JwbI8OO
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 3, 2021
भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने अमेरिका के रक्षा सचिव, कॉलिन कहल से मुलाकात की और भारत-अमेरिका रणनीतिक और रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।
Foreign Secretary Harsh Vardhan Shringla met US Under Secretary of Defense for Policy, Colin Kahl and discussed ways to advance India-US strategic and defense partnerships: Embassy of India in Washington, DC pic.twitter.com/XCc8kRaFeH
— ANI (@ANI) September 4, 2021