फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign professionals will not be able to apply for H1-B visa

तो एच1-बी वीजा के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे विदेशी पेशेवर

Sun, 21 Oct 2018 04:56 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Sun, 21 Oct 2018 04:56 AM IST
विज्ञापन
Foreign professionals will not be able to apply for H1-B visa
सांकेतिक चित्र

ट्रंप प्रशासन जनवरी, 2019 से एच1-बी वीजा नीति में बड़े बदलाव का प्रस्ताव लाएगा। माना जा रहा है कि इस फैसले का असर सबसे ज्यादा भारतीय आईटी पेशेवरों पर पड़ेगा। इस बीच, यूएस सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेस (यूएससीआईएस) ने एक और प्रस्ताव दिया है, जो अगर मंजूर हो जाता है, तो विदेशी पेशेवर एच1-बी वीजा के लिए आवेदन ही नहीं कर पाएंगे।  

विज्ञापन

ट्रंप प्रशासन ने हाल में एच1-बी वीजा का दुरुपयोग रोकने के लिए पेशे में सर्वश्रेष्ठ लोगों को ही यह सुविधा देने का प्रस्ताव रखा था। यूएससीआईएस का कहना है कि ट्रंप का यह एजेंडा तभी संभव हो पाएगा जब हर साल जारी किए जाने वाले 85,000 वीजा विदेशी छात्रों को ही मिलें। इसी को देखते हुए यूएससीआईएस ने अमेरिका में विदेशी छात्रों के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन सिस्टम शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। अगर ऐसा हुआ तो कोई भी विदेशी आवेदक एच1-बी वीजा का आवेदन ही नहीं कर पाएगा। 
विज्ञापन


यूएससीआईएस की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में एच1-बी वीजा रखने वाले हर चार में तीन लोग भारतीय हैं। 5 अक्तूबर, 2018 तक कुल 4,19,637 विदेशी नागरिकों को एच1-बी वीजा जारी किए गए। इनमें 3,09,986 भारतीय हैं। यह रिपोर्ट ट्रंप प्रशासन के एच1-बी वीजा में बड़े बदलावों के प्रस्ताव के एक दिन बाद जारी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीयों में लैंगिक असमानता बहुत अधिक

रिपोर्ट के मुताबिक, एच1-बी वीजा पाने वाले भारतीयों में लैंगिक असमानता बहुत ज्यादा है। अक्तूबर तक एच1-बी वीजा पाने वाले 3,09,986 भारतीयों में केवल 63,220 (20.4 फीसदी) महिलाएं हैं। वहीं, 2,45,517 यानी 79.2 फीसदी पुरुष हैं। बाकी 1,249 भारतीयों को अन्य या लापता श्रेणी में रखा गया है। 


चीनी नागरिक दूसरे नंबर पर 

भारत के बाद चीन के लोगों को सबसे ज्यादा एच1-बी वीजा जारी किए गए। इस साल 47,172 चीनी नागरिकों को वीजा दिया, जो कुल वीजा का 11.2 फीसदी है। इसके बाद कनाडा और दक्षिण कोरिया को 1.1 फीसदी वीजा जारी किए गए। वहीं, फिलीपींस की महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा वीजा दिए गए। अमेरिका ने फिलीपींस के लोगों को कुल 3,250 एच1-बी वीजा जारी हुए, जिनमें 1,712 महिलाओं को और 1,519 पुरुषों को दिए गए।  
 लापता नागरिक के लिए दबाव बनाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed