{"_id":"6700cdbf884968d44e0f18b8","slug":"foreign-national-arrestkarnataka-home-minister-g-parameshwara-reaction-news-in-hindi-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: बंगलूरू में विदेशी नागरिकों पर राज्य मंत्री ने केंद्र को घेरा, कहा- यह केंद्रीय एजेंसियों की असफलता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: बंगलूरू में विदेशी नागरिकों पर राज्य मंत्री ने केंद्र को घेरा, कहा- यह केंद्रीय एजेंसियों की असफलता
Sat, 05 Oct 2024 10:55 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:55 AM IST
विज्ञापन
जी. परमेश्वर
- फोटो : ANI
कर्नाटक के बंगलूरू में पिछले महीने अवैध तरीके से रह रहे चार विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी पर राज्य गृह मंत्री जी परमेश्वर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस मामले में केंद्र पर निशाना साधा। उनका कहना है कि केंद्र के पास आर एंड डब्ल्यू, आईबी और अन्य केंद्रीय एजेंसियां हैं, उन्हें इन चीजों पर नजर रखनी चाहिए। उन्होंने इसे केंद्रीय एजेंसियों की असफलता बताया। राज्य मंत्री ने एजेंसियों के पास उनके बारे में कोई जानकारी न होने पर सवाल किया।
कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा, "उनके (केंद्र) पास आर एंड डब्ल्यू, आईबी और अन्य केंद्रीय एजेंसियां हैं। उन्हें इन चीजों पर नजर रखनी चाहिए। वे बंगलूरू कैसे पहुंचे और उन्हें पासपोर्ट कैसे मिला। यह केंद्रीय एजेंसी की असफलता है। जब राज्य पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने गिरफ्तार करते हुए शानदार काम किया। हमें यहां कुछ और पाकिस्तानी नागरिकों के रहने की जानकारी मिली है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।"
बंगलूरू पुलिस ने रविवार को पाकिस्तानी नागरिक, उसकी पत्नी और उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया। परमेश्वर के अनुसार, ये सभी बंगलूरू में पिछले 10 साल से रह रहे थे। उन्होंने पूछा कि खुफिया एजेंसियों के पास उनके बारे में कोई जनकारी कैसे नहीं थी। राज्य मंत्री ने बताया कि उनके पास फर्जी भारतीय पासपोर्ट भी पाए गए। इससे पहले एनआईए ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम से जुड़े होने के आरोप में बेंगलुरु में एक 29 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन