फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign Ministry spox Randhir Jaiswal MEA hindi Updates End Indians recruitment in Russian military practice

Foreign Ministry: 'रूसी सेना में भारतीय जवानों की भर्ती की प्रथा समाप्त हो', विदेश मंत्रालय की रूस को दो टूक

Thu, 11 Sep 2025 09:14 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 11 Sep 2025 09:14 PM IST
सार

सरकार ने नागरिकों से प्रलोभनों से बचने की अपील की है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि रूसी सेना से युवाओं के जुड़ने के मुद्दे को मॉस्को के समक्ष उठाया गया है। सरकार ने कहा कि रूस से यह प्रथा बंद करने और भर्ती किए जा चुके भारतीयों को रिहा करने की मांग की गई है।

विज्ञापन
Foreign Ministry spox Randhir Jaiswal MEA hindi Updates End Indians recruitment in Russian military practice
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

रूस की सेना में शामिल हुए भारतीयों के मुद्दे पर विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मॉस्को के अधिकारियों के समक्ष पूरी गंभीरता से यह बात रखी गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, रूस की सेना में शामिल होने वाले भारतीयों के मुद्दे पर रूसी अधिकारियों से बात की गई है। उन्होंने कहा, सरकार ने देशवासियों से प्रलोभनों से बचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कुछ भारतीय, छात्र और कारोबारी वीजा लेकर रूस गए थे, जिन्हें वहां सेना में सहयोगी स्टाफ के रूप में भर्ती कर लिया गया। सरकार उन्हें मुक्त कराने के लिए प्रयासरत है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते साढ़े तीन साल से अधिक समय से जारी रूस और यूक्रेन के हिंसक संघर्ष में 10 लाख से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। ऐसे हालात में यूक्रेन के मोर्चे पर तैनात इकाइयों के साथ जोखिम भरे हालात में रूस की सेना के साथ भेजे गए भारतीय युवाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर विदेश मंत्रालय ने कहा, सरकार बीते एक वर्ष में कई बार चेतावनी दे चुकी है कि रूसी सेना में भर्ती होना बेहद खतरनाक और जोखिम भरा है।

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम प्रभावित भारतीय नागरिकों के परिवारों के संपर्क में हैं। रूस से भारत लगातार यह आग्रह कर रहा है कि इस तरह की भर्तियों को तत्काल रोका जाए और भारतीयों को वापस भेजा जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी भारतीय को प्रलोभन या विदेश जाने के ऐसे प्रस्ताव स्वीकार नहीं करने चाहिए। इससे उनकी जान संकट में आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक 126 भारतीयों को रूसी सेना ने भर्ती किया है। इनमें से 12 की मौत हो चुकी है। 96 लोगों को रिहा किया गया है, जबकि 16 अब भी लापता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष रूस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने खुद भी यह मामला उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed