{"_id":"5aa7e2ab4f1c1bb3758b5451","slug":"foreign-minister-sushma-swaraj-will-visit-china-next-month-for-sco-summit","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले महीने चीन का दौरा करेंगी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अगले महीने चीन का दौरा करेंगी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Mar 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अगले महीने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए चीन की यात्रा करेंगी। बता दें कि एससीओ शिखर सम्मेलन चीन के किंगदाओ शहर में जून में होना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें भाग ले सकते हैं। पिछले साल दोकलम विवाद के बाद दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच सुषमा स्वराज का यह चीन दौरा होगा।
विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुषमा स्वराज 23 से 24 अप्रैल को चीन दौरे पर रहेंगी। अपनी यात्रा के दौरान सुषमा अपने चीनी समकक्ष वांग यी से सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक करेंगी। इसके अलावा एससीओ देशों के विदेश मंत्रियों के साथ भी वह द्विपक्षीय बैठक करेंगी। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि क्या वह सम्मेलन से इतर पाकिस्तान के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी या नहीं।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि चीन की यात्रा से पहले सुषमा स्वराज द्विपक्षीय यात्रा के तहत 28 मार्च से जापान दौरे पर भी जाएंगी। इसके बाद वह 18 अप्रैल को वाशिंगटन में ‘2 + 2’ प्रारूप (विदेश और रक्षा परामर्श) की रणनीतिक वार्ता में भाग लेने के लिए अमेरिका की यात्रा भी करेंगी। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी इस वार्ता में भाग लेने को अमेरिका की यात्रा पर रहेंगी।