भारत पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री, तेल आयात मामले पर सुषमा स्वराज से करेंगे वार्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ अपने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को भारत पहुंच गए हैं। जरीफ ईरान से तेल आयात पर खत्म हो रही अमेरिकी छूट और और इससे निपटने के तरीकों पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, हाल ही में अमेरिका ने ईरान से तेल आयात करने पर भारत और अन्य सात देशों को मिली छूट को खत्म करने की घोषणा की थी।
Delhi: Iranian Foreign Minister Mohammad Javad Zarif arrives in India. He is on a two-day official visit to the country. pic.twitter.com/yWdWhOHlKA
— ANI (@ANI) May 13, 2019विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, वार्ता में इस मुद्दे का प्रभावी समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी। 2 मई को छूट खत्म होने के बाद भारत ने कहा था कि वह देश की ऊर्जा सुरक्षा, वाणिज्यिक और आर्थिक हितों के आधार पर इससे निपटेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि अमेरिका के फैसले के बाद भारत इससे निपटने को पूरी तरह तैयार है। सूत्रों ने कहा कि इस बैठक में चाबहार बंदरगाह का मुद्दा भी उठने की उम्मीद है।