फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign languages will not be part of the three language formula in CBSE schools

स्कूलों में विदेशी भाषाओं पर लगेगी लगाम, मानव संसाधन मंत्रालय ने शुरू की तैयारी

Sun, 08 Oct 2017 06:13 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
एजेंसी/ नई दिल्ली  Updated Sun, 08 Oct 2017 06:13 PM IST
विज्ञापन
Foreign languages will not be part of the three language formula in CBSE schools

स्कूलों में अगले शैक्षणिक सत्र से थ्री-लैंग्वेज फार्मूला में जर्मन और फ्रेंच जैसी विदेशी भाषाएं शामिल नहीं होंगी। माना जा रहा है कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से कहा है कि विदेशी भाषा पढ़ने के इच्छुक छात्रों को इसे चौथी या पांचवीं भाषा के विषय के रूप में विकल्प चुनना चाहिए।

विज्ञापन

 
एक सूत्र ने कहा कि संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भाषाओं को थ्री-लैंग्वेज फार्मूला के तहत पढ़ाया जाना चाहिए, जबकि विदेशी भाषाओं को चौथी भाषा के तौर पर। सूत्र के मुताबिक, सीबीएसई के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है और अगले सत्र से बदलाव कर दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


पढ़ें- बच्चों की सुरक्षा को लेकर CBSE ने देशभर के स्कूलों को जारी किया नया फरमान    
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत थ्री-लैंग्वेज फार्मूला का अर्थ यह है कि हिंदी भाषी राज्यों के छात्रों को हिंदी व अंग्रेजी के अलावा एक आधुनिक भारतीय भाषा सीखनी चाहिए। 

वर्तमान में 18 हजार मान्यता प्राप्त संस्थान छात्रों को मातृभाषा या हिंदी, अंग्रेजी और जर्मन व मंदारियन जैसी एक विदेशी भाषा आठवीं कक्षा तक पढ़ाते हैं। पिछले साल दिसंबर में सीबीएसई ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को थ्री-लैंग्वेज फार्मूला का प्रस्ताव भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed