फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign forces trying to spoil youth of Northeast with drug says Manipur governor La Ganesan

Drug Trafficking: मणिपुर के राज्यपाल गणेशन का दावा, पूर्वोत्तर के युवाओं को बिगाड़ रही हैं विदेशी ताकतें

Thu, 08 Dec 2022 03:34 PM IST
गुलाम अहमद एन. अर्जुन, अमर उजाला, इंफाल
एन. अर्जुन, अमर उजाला, इंफाल Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 08 Dec 2022 03:34 PM IST
सार

Drug Trafficking: मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन ने नोनी जिले का दौरा किया। यहां उन्होंने मरंगचिंग भूस्खलन पीड़ित परिवारों के सदस्यों से भी मुलाकात की। बाद में राज्यपाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे घाट रेल पुल सहित नोनी क्षेत्र में रेलवे निर्माण स्थलों का दौरा किया और यहां चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
Foreign forces trying to spoil youth of Northeast with drug says Manipur governor La Ganesan
ला गणेशन - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन ने पूर्वोत्तर में लगातार बढ़ रही मादक पदार्थों की तस्करी पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि कुछ विदेशी ताकतें पूर्वोत्तर के युवाओं को बिगाड़ने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतें म्यांमार की सीमा के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी कर रही हैं। 

विज्ञापन


राज्यपाल गणेशन ने नोनी जिला मुख्यालय में एक संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें खतरे के आगे नहीं झुकना चाहिए, बल्कि इससे लड़ना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशीली दवाओं के खतरे से लड़ने के लिए राज्य सरकार के प्रयास में सहयोग करें।
विज्ञापन


भूस्खलन पीड़ित परिवारों से मिले गणेशन
राज्यपाल गणेशन ने नोनी में  मरंगचिंग भूस्खलन पीड़ित परिवारों के सदस्यों से भी मुलाकात की। बाद में राज्यपाल ने दुनिया के सबसे ऊंचे घाट रेल पुल सहित नोनी क्षेत्र में रेलवे निर्माण स्थलों का दौरा किया और यहां चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने 107 इन्फेंट्री बटालियन(टीए) 11 जीआर मुख्यालय में तुपुल युद्ध स्मारक का भी दौरा किया और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed