फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   foreign currency and jewelery found in Bankebihari's piggy bank

नोटबंदीः बांकेबिहारी की गुल्लक में निकली विदेशी करेंसी, आभूषण

Fri, 25 Nov 2016 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा/वृंदावन
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा/वृंदावन Updated Fri, 25 Nov 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
foreign currency and jewelery found in Bankebihari's piggy bank
- फोटो : amar ujala

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में बुधवार को गुल्लक से 18,50,315 रुपये निकले। इस रकम को पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ  कामर्स और सेंट्रल बैंक के खातों में जमा करवाया गया।

विज्ञापन


दोपहर डेढ़ बजे 44 कर्मचारियों ने गुल्लक में निकले नोटों और खेरीज की गिनती का कार्य शुरू किया। मंदिर प्रशासक प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि गुल्लक से दो हजार के 12 नोट, एक हजार के 270 नोट, पांच सौ के 1161 नोट मिले हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड के 910 डॉलर,  कनाडा के 20 डॉलर, 100 द्रम, अमेरिकन और आस्ट्रेलियन मुद्रा भी मिली है। वहीं गुल्लक से सोने की गिन्नी, बिस्किट, चांदी के सिक्के, अंगूठी, वंशी, स्वास्तिक, माला भी प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


इधर, द्वारिकाधीश मंदिर के विधि अधिकारी राकेश तिवारी ने बताया कि बुधवार को उनके यहां दो गुल्लक खोली गईं। इसमें कुल 73364 रुपये निकले। नोटबंदी के बाद लोगों को हो रही दिक्कतों के चलते प्रतिदिन बैंक में रुपया जमा करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed